देवघर। जलसार रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी देवघर जिला के तत्वावधान में आयोजित 25 दिवसीय कांवरिया सेवा शिविर का समापन अंतिम सोमवारी यानी सावन पूर्णिमा को हुआ। इसकी जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने बताया की कांवरिया शिविर का समापन हो गया है। शिविर में आज भारतीय जनता पार्टी के महिला कार्यकर्ता ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को राखी बांधी और उसके बाद शिविर का समापन हुआ। शिविर समापन के मौके पर निःशुल्क भाजपा सेवा शिविर के भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्यगण एवं गणमान्य लोग ने कांवरिया एवं आमलोगों के बीच फल वितरित कर शिविर का समापन किया। मौक़े पर जिला महामंत्री अधीर चंद्र भैया संतोष उपाध्याय ने शिविर की सफलता के लिए देवघर जिला वासियों, सहित सभी पार्टी के पदाधिकारी मंडल टीम जिला टीम एवं भाजपा के तमाम नेता एवं कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया और कहा कि सेवा शिविर में जिस तरह दिन रात पार्टी के कार्यकर्ता लगे रहे सभी धन्यवाद के पात्र हैं
समापन में मुख्य रूप से अधीर चंद्र भैया, संतोष उपाध्याय,विजया सिंह,रीता चौरसिया, अमृत मिश्रा,तुफान महथा, धनंजय तिवारी, धनंजय खवाड़े,रूपा केशरी, सुलोचना देवी, ममता गुप्ता,अलका सोनी,कुसुम सिंह,आशा झा,आशिष दुबे, रूबी मिश्रा, सिमरण मिश्रा, लक्ष्मी देवी,संतोष मुर्मू, संध्या कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
भाई बहन के प्रेम का बंधन है रक्षाबंधन : रूपा
देवघर (संताल एक्सप्रेस संवाददाता) । भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष रूपा केसरी के नेतृत्व में रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एक महीने से श्रावणी मेला में अपनी सेवा दे रहे पुलिस के जवान जिन्होंने अपने कर्तव्य का पालन को प्राथमिकता देते हुए रक्षाबंधन पर घर नहीं गए वैसे पुलिस के जवानों के साथ भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की बहनों ने राखी बांधकर खुशियों को साझा किया।केसरी ने बताया कि पिछले दिनों लगातार देश में खास कर झारखंड में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ता ही जा रहा है।ऐसे में आज का दिन सभी भाइयों के संकल्प लेने का दिन है कि वह अपनी बहन पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाएंगे एवं अपनी बहन एवं देश के तमाम महिलाओं के प्रति रक्षा के भाव का जिम्मेदारी का संकल्प लेंगे। कार्यक्रम में जिला महामंत्री अधीर चंद्र भैया संतोष उपाध्याय आशीष दुबे संतोष मुर्मू धनंजय तिवारी, नगर अध्यक्ष धनंजय खबाडे रीता चौरसिया जिला मंत्री विजया सिंह, जिला मंत्री सुलोचना देवी, ममता गुप्ता प्रेमलता बरनवाल सिमरन मिश्रा अलका सोनी कुसुम सिंह संध्या कुमारी मौसमी कुमारी,आशा झा एवं अन्य कार्यकर्ता बंधुगंन उपस्थित थे।


