दुमका। भारतीय जनता पार्टी दुमका विधानसभा संचालन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को अग्रसेन भवन दुमका में हुई । जिला अध्यक्ष गौरवकांत प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राज्यसभा सांसद व झारखंड प्रदेश के प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेई ने दुमका विधानसभा के उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव संबंधी कार्यों के निमित्त विशेष चर्चा बिंदुवार किया। उन्होंने उपस्थित सभी मंडल अध्यक्षों से विभिन्न सांगठनिक विषयों पर विस्तृत रूप से चर्चा किया.
बैठक में दुमका विधानसभा के प्रत्याशी सुनील सोरेन, विधानसभा प्रभारी सतेंद्र सिंह ,जिला उपाध्यक्ष विवेकानंद राय, धर्मेंद्र सिंह, मार्शल ऋषिराज टुडू, पिंटू शाह महामंत्री पवन केसरी , प्रदेशकार्यसमिति सदस्य अमिता रक्षित, अंजुला मुर्मू, ममता साह, नीतू झा, टिंकू गन, गायत्री जयसवाल, अग्रवाल,दीपक स्वर्णकार, मनोज साह,गुंजन मरांडी,दिप्तांशु कोचगवे, पंकज वर्मा, दीपक सिंह, मृणाल मिश्रा,मनीष सिंह,संतोष शाह,सनी सिंह,आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।




