देवघर। सारठ विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी रंधीर सिंह ने आज अपना नामांकन दाखिल किया. मधुपुर अनुमंडल कार्यालय में निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन दाखिल किया है. नामांकन के बाद लगातार तीसरी बार इस क्षेत्र से विधायक बनने का दावा किया है.।
रणधीर सिंह ने रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल का किया दावा:
ज्ञात हो कि 2014 के चुनाव में रंधीर सिंह जेवीएम के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बने थे.फिर ये बीजेपी में शामिल हो गए थे। रघुवर सरकार में कृषि मंत्री बने.2019 में बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़े और दुबारा विधायक बन विधानसभा पहुंचे.इस बार भी अपनी जीत रिकॉर्ड मतों से होने का दावा किया है.रंधीर सिंह ने कहा कि वे क्षेत्र की जनता के सुख दुख में चौबीसों घंटा खड़ा रहते है इसलिए यहां की जनता तीसरी बार जिताने के लिए उत्सुक हैं।




