जरमुंडी में जनसंपर्क अभियान चलाते भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुंवर एवं अन्य
जरमुंडी । जरमुंडी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुंवर ने रविवार को जरमुंडी प्रखंड के सहारा मंडल अंतर्गत दर्जनों गांवों का दौरा कर अपने पक्ष में जनसमर्थन की अपील की। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा प्रत्याशी श्री कुंअर ने रायकिनारी पंचायत के रायकिनारी, बेलडीह, लोहारती, गाजीपुर, कुसुमडीह, बेलदाहा, श्रीरामपुर, मचकोल, मनियारपुर काला डुमरिया पंचायत के काला डुमरिया, पीपरा, बांसजोडी, अम्बा सहित कई गांवों का दौरा कर लोगों से जनसंवाद एवं जनसंपर्क के माध्यम से भाजपा के पक्ष में समर्थन मांगा। वहीं जनसंपर्क अभियान में लोगों ने भी समर्थन देने का भरोसा दिलाया। भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुंवर ने कहा कि बीते दस वर्षों में जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र का विकास पुरी तरह से बाधित हो गया है, गांवों में विकास कार्य रुक गए है उन्होंने जनसंपर्क के दौरान लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है।जनता ने इस बार बदलाव का मन बना लिया है और इस बार प्रचंड बहुमत से भाजपा सत्ता में आ रही है।इस मौके पर सहारा मंडल अध्यक्ष मुरलीधर मंडल, ओबीसी मोर्चा के सुभाष यादव, मीडिया प्रभारी अनिल कुमार भंडारी, भाजपा नेता देवकांत माल ,सुदर्शन मंडल, गीता देवी, कुंदन देवी, विपिन यादव भोली साह,लक्ष्मण मंडल धनंजय मंडल सूर्य नारायण सिंह उमाकांत साह,लाल बाबा ,मुरली मंडल ,सुनील मंडल, वकील पंडित, रामचंद्र पंडित सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।




