चिल्लाता रहा छात्र नहीं सुनी किसी ने फरियाद, अंत में आना पड़ा पिता को
संताल एक्सप्रेस
राजकुमार भगत
पाकुड़। पाकुड़ एक लापरवाह जगह, यहां जो करें अपने बल पर करें । नहीं तो बड़ी पछताना पड़ेगा। जैसा कि बीते रात्रि में हुआ है। पाकुड़ छोटी अलीगंज निवासी राकेश चंद्र मंडल रांची मैं पढ़ाई करते हैं अपनी तैयारी भी करते हैं। वे बुधवार को रात्रि लगभग 10 बजे रांची जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचकर डाउन भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस गाड़ी पकड़ने के लिए प्लेटफॉर्म प्लेटफार्म संख्या एक से प्लेटफार्म संख्या 2 पर जाने के लिए लिफ्ट में चढ़ा था और इसी बीच बिजली गुल हो गयी । फल स्वरुप लिफ्ट बीच में ही रुक गई । राकेश शोर मचाने लगा लेकिन कोई सुनने वाला नहीं था। क्योंकि यह पाकुड जो ठहरा? राकेश लगभग 45 मिनट तक लिफ्ट में फंसा रहा। इस बीच वह चिल्ला चिल्लाकर लोगों से गुहार लगाता रहा। लेकिन कोई मदद नहीं मिली । वे अपने पिता रमेश चंद्र मंडल को मोबाइल पर सूचना दी। राकेश के पिता स्टेशन पहुंचे और जीआरपी, आरपीएफ एवं पूछताछ केंद्र में मौजूद रेलकर्मियों को इस बात की जानकारी दी। लगभग 45 मिनट बाद कर्मियों की मदद से राकेश को बाहर निकाला गया। रेलकर्मियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया। राकेश ने बताया कि वह रांची में पढ़ाई करता है और 22 अगस्त को उसकी परीक्षा भी थी । लिफ्ट में फंसने और रेलकर्मियों की लापरवाही से गाड़ी भी छुट गई और परीक्षा भी वाचित रहा। गाड़ी 10:30 बजे थी। पत्रकारों को जानकारी होते ही इस मामले में स्टेशन मैनेजर एलआर हेंब्रम से पूछताछ की । स्टेशन मास्टर ने बताया कि लिफ्ट में कोई ऑपरेटर नियुक्त नहीं है और तकनिकी खराबी एवं बिजली जाने के कारण उक्त परेशानी रेलयात्री को उठानी पड़ी है। स्टेशन मैनेजर ने बताया कि शिकायत मिली है और उसकी जांच कर दोषी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्राचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भविष्य में ऐसी परेशानी किसी रेलयात्री को न हो इस पर विशेष ध्यान रखा जाएगा। इधर यात्री ने बताया कि यदि कार्रवाई नहीं होती है तो न्यायालय का शरण लेंगे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


