भारी मात्रा में जावा- महुआ व देसी शराब को किया नष्ट त्योहार से पहले बड़े खेप में थी
मोहनपुर संताल एक्सप्रेस:-दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस ने कमर कस ली है। खासकर देहात क्षेत्र में सोमवार को अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया । ताकि कच्ची शराब के कारोबार से जुड़े लोगों पर कार्रवाई की जा सके। विभाग द्वारा रोजाना अलग अलग क्षेत्र में अभियान चलाकर भट्टी नष्ट की जा रही है। अभियान के दौरान पुलिस ने मेदनीडीह ,दहुआ , डुमरिया और तिलैया मंझियाना में अवैध शराब भट्टी को ध्वस्त कर दिया भट्टी में मौजूद जावा- महुआ को नष्ट कर दिया । इस दौरान पुलिस को देखकर भट्टी में मौजूद लोग भाग निकले। कच्ची शराब बेचने व बनाने वाले को सख्त चेतावनी दी है उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान कच्ची शराब बनाते हुए बेचते हुए कोई पकड़ा जाता है तो उनके खिलाफ शक्ति से कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ छापामारी अभियान लगातार जारी रहेगा।
शराब माफियाओं ने विभाग से बचने के लिए कच्ची शराब से भरे ड्रमो को क्षेत्र के किनारे झाड़ियां में छुपाया हुआ था जिसे ढूंढना इतना आसान नहीं था मगर विभाग की टीम ने जमीन में छुपा कर रखे कच्ची शराब एवं भारी ड्रमो को जमीन से खोद कर नष्ट कर दिया।
सूत्रों की माने तो इस बार दुर्गा पूजा में तस्कर लाखों रुपए की शराब के कारोबार के फिराक में लगे है। बहराल पुलिस की इस छापामारी अभियान से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।


