संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज – साहिबगंज नगर सहित जिला भर में सरस्वती पूजा की धूम है. वैदिक मंत्रोचारण के साथ विधिवत रूप से मां सरस्वती की पूजा शिक्षण संस्थानों पूजा पंडालों में की गई .पूरा जिला भक्तिमय वातावरण रंगा हुआ है. पूजा समिति की ओर से समाज को जागरूक करने के लिए तरह तरह की थीम पर ओर आकर्षक साज सज्जा के साथ प्रतिमा स्थापित करके पूजा अर्चना कर रहा है. शहर के सब्जी मार्केट यूथ क्लब के सदस्यो के द्वारा सरस्वती पूजा पंडाल में बेटी बचाओ थीम पर दर्शायी गई कलाकृति लोगो को आकर्षित कर रही है.पंडाल में स्थापित मां सरस्वती एक बच्ची की अंगुली पकड़ी हुई है.वही पुरे पंडाल में बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ,बेटी नही तो बहु कहां से लाओगे जैसे दर्जनों स्लोगन लगाया गया है.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


