पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर कर रही हैं पूछताछ
संथाल एक्सप्रेस/संवादाता
बरहरवा : थाना क्षेत्र के चमड़ा चक के बरारी स्थित पिपरा गणेशपुर गांव में एक युवक की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की बीते रात लगभग 11 बजे थाना क्षेत्र के चमड़ा चक के पिपरा गणेशपुर गांव निवासी उत्फ़ल मंडल 20 वर्ष की हत्या धारदार हथियार से वार कर के हत्या कर दिया है,बताया जाता है कि मृतक उत्फ़ल मंडल हर दिन के भाती गुरुवार को रात भी खेतों में लगे साग सब्जी के निगरानी करने के लिए अपने छोटे भाई विद्यासागर के साथ सोने के लिए गया था। इस बाबत आरोपी उनके खेत में पहुंच कर धार दार हथियार से लगातार वार किया । जिससे वह पूरी तरह घायल हो गया। घटना का प्रत्यक्ष मृतक के छोटे भाई ने अपने परिजनों को इस घटना का जानकारी दिया। जिसके बाद घायल अवस्था में घर ले जाने के क्रम में उनकी मौत हो गयी। परिजन द्वारा इस घटना की जानकारी बरहरवा पुलिस थाना को दिया, घटना की सूचना मिलते ही बरहरवा थाना पुलिस अमित कुमार कश्यप अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु अनुमंडल अस्पताल राजमहल भेज दिया गया।मामले को लेकर पुलिस ने तीन लोगों को अपने हिरासत में लेकर पूछ ताछ कर रही है।
मामले को लेकर मृतक के छोटा भाई विद्यासागर ने बताया कि हम दोनों भाई रात को खेत में सो रहे थे तभी तीन लोग आए और मेरे भैया पर हसुवा हथियार से वार करने लगे उसके बाद वह चिल्लाने लगे तभी मैं लाइट लेकर देखा कि गांव के ही जोधाय मंडल, सहदेव मंडल एवं रामनाथ मंडल वहां से भाग रहे हैं, इसकी खबर हमने मोबाइल के माध्यम से अपने परिजनों को दिया।
वहीं मृतक के मां कल्पना मंडल ने बताया कि मेरा दोनों बेटा घर के कुछ दूरी पर खेतों में लगे साथ सब्जी के निगरानी के लिए गया था रात को मेरा छोटा बेटा विद्यासागर ने फोन कर जानकारी दिया की तीन लोग ने मिलकर भैया को धारदार हथियार से हमला कर लहू लहान कर दिया है जिसके बाद हम लोगों घटनास्थल पहुंचकर देखा कि मेरा बेटा उत्पल मंडल जमीन पर लहू लहान होकर गिरा हुआ है, जिसे लेकर घर लाने के बाद अस्पताल ले जाने की तैयारी के क्रम में उनकी मौत हो गई, इसकी जानकारी बड़हरवा पुलिस को फोन के माध्यम से दिया गया।
वही मामले को लेकर बरहरवा अनुमंडल पदाधिकारी नितिन खंडेवाला ने बताया कि कल रात बरारी में एक युवक की धारदार हथियार से वार कर हत्या करने का मामला प्राप्त हुआ है वारदात पर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच कर रही है और पुलिस ने घटनास्थल से हत्या किए जाने वाले हथियार हसवा को बरामद किया है, वही मामले में तीन स्थानीय लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।



