संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज –साहिबगंज जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को गणेश चतुर्थी की धूम रही.विभिन्न पूजा समिति के द्वारा बप्पा की प्रतिमा बैठा कर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना किया.साथ ही मेले का आयोजन किया गया.साहिबगंज नगर में बड़ी गणेश पूजा समिति पोखरिया, सिध्दीविनायक गणेश पूजा समिति गुल्लीभट्ठा पांच मोड़ , जद्दू मोड गणेश पूजा समिति, रसुलपुर दहला गणेश पूजा समिति,दहला दुर्गा स्थान, सब्जी मंडी गणेश पूजा समिति,गोराबाड़ी हटिया गणेश पूजा समिति, नवभारत सिनेमा हॉल गली के एन क्लब समीप गणेश पूजा समिति
,शहीद चौक बघवा कुआं समीप गणेश पूजा समिति सहित अन्य गणेश पूजा समिति के द्वारा बप्पा की प्रतिमा स्थापित किया,साथ ही पंडाल व लाइटिंग की व्यवस्था की.दिन व रात में सभी पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ पूजन दर्शन करने के लिए उमड़ी रही. बड़ी गणेश पूजा समिति की ओर से झारखंड की विरासत की कलाकृति को दर्शाया गया है.गुल्लीभट्ठा पांच मोड़ में आकर्षक पंडाल व बप्पा की 12 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित किया है. शांति नगर पोखरिया में बर्फ से बप्पा की प्रतिमा बनाया गया है जो आकर्षण का केंद्र बना है.


