संताल परगना प्रभारी
दुमका । प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी बुधवार की शाम दुमका पहुंचे।दुमका पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।श्री मरांडी ने यहां सुविधा होटल में दुमका से भाजपा प्रत्याशी सुनील सोरेन और पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर विधान सभा चुनाव की चल रही तैयारियों की जानकारी ली।प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य में भाजपा की सरकार बनाने के लिए एकजुट रह कर जिले के सभी चार सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को कई दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं की एकजुटता पर बल दिया।भाजपा ने दुमका से सुनील सोरेन,जामा से सुरेश मुर्मू, शिकारीपाड़ा से परितोष सोरेन और जरमुंडी से देवेंद्र कुंवर को प्रत्याशी बनाया है।बैठक में दुमका से पार्टी प्रत्याशी सुनील सोरेन के साथ ही जिला भाजपा अध्यक्ष गौरवकान्त प्रसाद,महामंत्री पवन केशरी,पूर्व जिला अध्यक्ष निवास मंडल, डॉ.अंजुला मुर्मू, गुंजन मरांडी,ओम केशरी,जमील अख्तर, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अमिता रक्षित,महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ममता साह, नीतू झा, प्रिया सिंह मौजूद थे।




