सिडनी । पाकिस्तान के अनुभीव बल्लेबाज बाबर आजम ऑस्ट्रेलियाई बिग बैश लीग ( (बीबीएल) में एक बार फिर असफल रहे हैं। सिडनी सिक्सर्स की ओर से खेलते हुए बाबर यहां मेलबर्न स्टार्स के खिलाफ केवल 2 रन ही बना पाये। बाबर इस मैच में 7 गेंद खेलकर टॉम करन का शिकार बने। इस सत्र में ये दूसी बार है जब बाबर रन बनाने में विफल रहे हैं। वहीं पिछले चार मैचों में तीसरी बार दो अंकों तक नहीं पहु्ंच पाये हैं।
सिक्सर्स ने अपनी बल्लेबाजी को बेहतर बनाने बाबर को शामिल किया था। इसी कारण उनकी जिम्मेदारी शीर्ष क्रम संभालना था पर वह स्वयं ही उसमें असफल रहे। ऑस्ट्रेलियाई पिचों की अतिरिक्त उछाल और गति के सामने वह टिक नहीं पाये। इस प्रदर्शन से बाबर के प्रशंसक निराश हैं। बाबर पिछले काफी समय से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विफल रहे हैं। ऐसे में टीम में उनकी जगह भी खतरे में पड़ गयी है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


