Author: Santal Express

चंडीगढ़ । नशे की गिरफ्त से पंजाब आजाद होता, इसके पहले ही कैंसर की चपेट में आ गया है। यहां महिलाओं की सर्वाधिक मौत ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर से हो रही है। बीते दस सालों में लगभग 32 हजार महिलाओं को यह गंभीर बीमारी निगल चुकी है। 2014 से 2023 के बीच का यह आंकड़ा पिछले 10 सालों में इन दो कैंसर से होने वाली मौतों में 26 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्शाता है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के नेशनल कैंसर रजिस्ट्री प्रोग्राम (एनसीआरपी) के अनुसार, पंजाब में पिछले एक दशक में ब्रेस्ट कैंसर से होने वाली मौतों के अनुमानित…

Read More

भागलपुर । जिले के सुलतानगंज स्थित अजगैबीनाथ उत्तरवाहिनी गंगा घाट पर सोमवार को स्नान करने के दौरान दो छात्र डूब गए। जिसमें से एक छात्र किसी तरह तैरकर गंगा नदी से बाहर निकले और अपनी जान बचाई। दूसरा छात्र अभी भी लापता है। ग्रामीणों ने बताया कि सुलतानगंज के पटेल नगर गाँव के रहनेवाले अपने सहयोगी छात्र के साथ स्नान कर रहे थे। तभी गहरे पानी में चले जाने पर दो छात्र डुब गए। एक छात्र ने अपनी जान किसी तरह तैरकर बचा लिया। लापता छात्र करण कुमार पिता संजय ठाकुर (उम्र 20 साल) इंटर का छात्र है। वहीं तैरकर…

Read More

पटना । राजधानी पटना समेत प्रदेश के 11 जिलो में आंशिक बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा की संभावना है। उत्तर बिहार के पश्चिमी भाग (पूर्वी चंपारण-पश्चिमी चंपारण) के एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन, वज्रपात व हल्की वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिम चंपारण जिले के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी है। दो से दिनों के दौरान राज्य के तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, बिहार के ऊपर मानसून की गतिविधि नहीं बनने के कारण झमाझम वर्षा में कमी आई…

Read More

रांची । आजसू प्रमुख सुदेश कुमार महतो ने साेमवार काे असम के मुख्यमंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव के भाजपा सह प्रभारी हिमंता विस्वा सरमा से मुलाकात की है। यह मुलाकात दिल्ली में हुई है। सुदेश कुमार महतो ने इस बाबत सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर तस्वीर साझा की है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि नई दिल्ली में असम के मुख्यमंत्री सह झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंता विस्वा सरमा से मुलाकात की। इन दौरान राज्य की मौजूदा राजनीतिक हालात और आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। हिमंता विस्वा सरमा झारखंड विधानसभा…

Read More

जमशेदपुर । स्वास्थ्य और खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता ने सावन की दूसरी सोमवारी पर पत्नी सुधा गुप्ता के साथ मंदिर पहुंचे।इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डिमना स्थित अमरनाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। पुरोहित ने पूरे विधि-विधान से स्वास्थ्य मंत्री और उनकी पत्नी को पूजा कराया। मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सावन का महीना पवित्र महीना होता है।बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद सब पर बना रहे,सब खुशहाल रहे यही प्रार्थना है। झारखंड बाबा की नगरी है। भगवान शिव हर संकट को हर लेते हैं। सावन के महीने में भोलेनाथ के नाम का जाप करने से कष्टों से मुक्ति मिलती…

Read More

पलामू । 12 पिकअप में ठूसकर बंगाल ले जाए जा रहे अवैध मवेशी को बरामद किया गया है। हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने रविवार की रात छतरपुर थाना क्षेत्र के रुदवा में फोरलेन से सभी वाहनों को पकड़ा है और गुप्ता ढाबा लाइन होटल के पास सभी वाहनों को लगा कर रखा गया है। पुलिस को सूचना दे दी गई है। जानकारी के अनुसार बिहार की तरफ से अलग-अलग एक दर्जन पिकअप में सात से आठ मवेशियों को लोड करके छतरपुर के फोरलेन से होकर बंगाल ले जाया जा रहा था। इसकी सूचना मिलते ही कुछ हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं…

Read More

रांची । वन विभाग में झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने बड़े पैमाने पर वेकैंसी निकाली है। नियुक्ति की प्रक्रिया 29 जुलाई से शुरू हो रही है। जेपीएससी ने वन क्षेत्र पदाधिकारी के 170 पद और सहायक वन संरक्षक के 78 पदों पर बहाली की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दोनों पदों के लिए 29 जुलाई से 10 अगस्त तक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगा गया है। इसके लिए योग्यता, उम्र सीमा, आरक्षण मापदंड आदि आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी विस्तार से जेपीएससी की वेबसाइट पर देख सकते हैं। जेपीएससीने पीटी…

Read More

रांची । बरेली के पूर्व सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार झारखंड के नए राज्यपाल होंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार देर रात झारखंड सहित नौ राज्यों के लिए नये राज्यपालों की नियक्ति पर मुहर लगायी। संतोष गंगवार झारखंड के 12वें राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे। झारखंड के पूर्व राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का गवर्नर नियुक्त किया गया है। संतोष कुमार गंगवार का परिचय संतोष कुमार गंगवार का जन्म एक नवंबर 1948 को उत्तर प्रदेश के बरेली में हुआ। उन्होंने आगरा विश्वविद्यालय और रोहिलखंड विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की। वह वर्तमान में सार्वजनिक उपक्रमों की समिति…

Read More

कोल्हापुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का रविवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले का एक दिवसीय दौरा बाढ़ की भीषण स्थिति के कारण स्थगित कर दिया गया। जिला प्रशासन के अनुसार, जिले में भारी बारिश के बाद आयी भीषण बाढ़ की स्थिति के कारण राष्ट्रपति का दौरा स्थगित किया गया है। उन्होंने बताया कि श्रीमीत मुर्मु को जिले की पन्हाला तहसील के वर्णनगर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होना था। गौरतलब है कि राष्ट्रपति कार्यालय का एक मेल जिला प्रशासन को प्राप्त हुआ है, जिसमें पुनर्निर्धारित यात्रा योजना प्रदान की गई है। राष्ट्रपति के अब सितंबर के पहले सप्ताह में कोल्हापुर का…

Read More

वॉशिंगटन। नवंबर में अमेरिका में राष्ट्रपति के लिए चुनाव होने हैं। एक ताजा सर्वेक्षण में कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रम्प के बीच राष्ट्रपति पद की दौड़ में कांटे की टक्कर देखने को मिली है। सर्वेक्षण से पता चलता है कि हैरिस और ट्रम्प दोनों अपने-अपने अभियानों में स्पष्ट सार्वजनिक छवि विकसित करने की दिशा में काम कर रहे हैं। कमला हैरिस को 46 प्रतिशत उत्तरदाताओं द्वारा अनुकूल माना, जबकि 52 प्रतिशत ने उन्हें प्रतिकूल रूप से देखा। उल्लेखनीय है कि यह उनके चुनावी करियर का सबसे सकारात्मक सर्वेक्षण परिणाम है। ट्रम्प की तुलना में कमला हैरिस, आव्रजन, अर्थव्यवस्था, विदेशी संबंधों…

Read More