जुलाई माह में अनुमान से 27.89 फ़ीसद कम वर्षापात, अगस्त में भारी वर्षा के आसार एस.के.झा.’सुमन’ दुमका: खेती के बारे में यह कहा जाता है ‘जो बोये मई के महीने में धान उसको समझो सफल किसान’ लेकिन दुमका जिला में मई महीना तो क्या जून और जुलाई का आधा महीना बिना वर्षा के ही गुजर गया लिहाजा समय पर किसान धान की बिजाई भी नहीं कर पाए। जुलाई के द्वितीय पखवाड़ा में हल्की फुल्की वर्षा हुई भी है तो किसान निचली भूमि में कुछ बिजाई कर पाए हैं, और जिनके पास निचली भूमि नहीं है, वह अभी तक अच्छे वर्षा…
Author: Santal Express
दुमका। झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के व्यापक प्रचार प्रसार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे ने बुधवार को समाहरणालय परिसर से जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । इस जागरूकता रथ के माध्यम से जिला अंतर्गत योजना का प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जाएगा। क्या है योजना झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। राज्य सरकार द्वारा 21-50 वर्ष की महिलाओं को आर्थिक सहायता के रूप में प्रत्येक माह 1000 रुपए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। किसे मिलेगा लाभ लाभुकों के लिए पात्रता को सरल रखा गया है।…
संताल में भाजपा संगठन की कमियों को दूर करने में जुटे बाबूलाल मरांडी सुमन सिंह दुमका । भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी संताल परगना के दो दिवसीय दौरा पर हैं।बुधवार को पाकुड़ में हॉस्टल के छात्रों से मिलने और वहां साहिबगंज एवं पाकुड़ के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के बाद श्री मरांडी शाम में दुमका पहुंचे।गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष दुमका में संताल परगना के चार जिलों-दुमका,देवघर,गोड्डा जामतड़ा के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक करने वाले हैं।बाबूलाल मरांडी का संताल परगना दौरा अगामी विधान सभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। लोकसभा चुनाव…
नई दिल्ली । कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को पार्टी नेताओं से कहा कि कुछ ही महीनों में 4 राज्यों- महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव होने हैं। माहौल हमारे पक्ष में है। लोकसभा चुनाव में मिले जनता के समर्थन और भावनाओं को हमें बरकरार रखना है। सोनिया ने कहा कि हमें आत्मसंतुष्ट और अति आत्मविश्वासी नहीं बनना चाहिए। मैं यह कह सकती हूं कि यदि हम लोकसभा चुनावों की तरह ही 4 राज्यों के विधानसभा चुनाव में भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो राष्ट्रीय राजनीति में भी बड़ा बदलाव आएगा। सोनिया गांधी पुराने…
संवाददाता रांची । भारतीय जनता पार्टी के विधायको ने यह फैसला किया है कि जब तक मुख्यमंत्री युवाओं व अनुबंध कर्मियों के मुद्दों एवं अपने घोषणा पत्र के सारे वादे पर सदन में एक स्पष्ट जवाब नहीं देंगे तब तक भारतीय जनता पार्टी के विधायक सदन नहीं छोड़ेंगे। सदन की कार्रवाई समय के बाद कल ग्यारह बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। बावजूद इसके भाजपा के सभी विधायक सदन के अंदर मौजूद है। सरकार के विरोध में भाजपा विधायको के द्वारा सदन के अंदर फर्श पर बैठकर नारेबाजी की गई। फिलहाल सदन के अंदर की बिजली भी…
रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मास्टर स्ट्रोक लगाते हुए विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे दिन मंगलवार काे नॉन टैक्स पेयर को फ्री में बालू देने की घोषणा की थी। सत्र के चौथे दिन बुधवार काे इसको लेकर विपक्ष ने हेमंत सरकार को घेरने की कोशिश की। नॉन टैक्स पेयर को मुफ्त में बालू उपलब्ध कराने को लेकर भाजपा विधायक शशिभूषण मेहता ने कहा कि सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। पहले भी सरकार ने इसी सदन में कहा था कि पंचायत के माध्यम से बालू उपलब्ध करायेंगे। बालू ना तो पंचायत के माध्यम से मिला…
रांची । रांची के ग्रामीण इलाकों में एक अगस्त से जमीन और मकान की रजिस्ट्री महंगी हो जाएगी, इससे संबंधित प्रस्ताव पर मुहर लग चुकी है।जिले के शहरी ग्रामीण इलाकों में निबंधन शुल्क में अधिकतम दस फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।जिन इलाकों में निबंधक शुल्क में बढ़ोतरी होनी है, जिसका सीधा असर बुंडू नगर पंचायत और आरआरडीए क्षेत्राधिकार एवं सेंसस टाउन के इलाकों की भूमि के मूल्य एवं रजिस्ट्री फीस पर पड़ेगा। रांची में जमीन की सबसे ज्यादा कीमत कांके, ओरमांझी, नगड़ी,रातू और नामकुम इलाके में हुई है।भू-राजस्व एवं निबंधन विभाग के निर्देश पर हर वर्ष निबंधन शुल्क में…
देवघर संताल एक्सप्रेस:-ए एस महाविद्यालय ,देवघर ने अपना 55 वाँ स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। प्राचर्या डॉ नीलिमा वर्मा की अध्यक्षता में हुए इस समारोह का प्रारंभ दीप प्रज्वलित कर एवं अनुकूल चंद्र ठाकुर, बोड़ोदा,श्रीबोडोमा एवं आचार्य के साथ महाविद्यालयके संस्थापक प्राचार्य डॉ हरिबल्लभ नारायण पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया ।स्वागत भाषण करते हुए डॉ अशोक कुमार ने महाविद्यालय के इतिहास एवं निरंतर विकास के बारे में विस्तार से बताया।सत्संग परिवार से आए सत्संगी मंडली ने भावविभोर कर देने वाले सत्संग का आयोजन किया ।जिसके अंतर्गत अनुकूल चंद्र ठाकुर के अनेकों वचन एवं विशेषकर शिक्षा के प्रति ठाकुर केविचार…
पटना । जिले के एसडीएम श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर ने भी इसी सिलसिले में खान सर की कोचिंग सेंटर, जीएस रिसर्च सेंटर, की जांच की। सेंटर पर पहुंचने के बाद अधिकारियों ने पाया कि वहां स्थिति काफी असामान्य थी। खान सर के कर्मचारी एसडीएम को क्लासरूम दिखाने में ढिलाई बरत रहे थे और उन्हें सीढ़ियों से ऊपर-नीचे घुमाते रहे, लेकिन क्लासरूम की सही जानकारी नहीं दी गई। जब एसडीएम ने खान सर को खोजने की कोशिश की, तो उनके कर्मचारी उन्हें इधर-उधर घुमा रहे थे। मीडिया को देखकर खान सर थोड़े असहज हो गए और उन्होंने मीडिया को अपने कमरे से…
गढ़वा: झारखंड के गढ़वा की एक महिला पिछले तीन महीनों से गायब थी। यूपी के सोनभद्र जिले में स्थित रानीडीह गुप्ता धाम में गुफा के अंदर नागिन रूप में मिली। श्रावण मास के दूसरे सोमवार को उसे नागिन रूप में देखकर लोग हैरान हो गए। गुफा के अंदर साध्वी नीलम नाम की महिला अजीब हरकत करने लगी। गढ़वा के खरौंधी थाना क्षेत्र के हुसरू गांव की रहने वाली नीलम अपने घर से 16 मई की रात को गायब हो गई थी, 72 दिनों के बाद वो रानीडीह के गुप्ता धाम गुफा में मिली। गुफा में भगवान शंकर की बहुत पुरानी…



