रामगढ़ । झारखंड सरकार में नौकरी की तमन्ना लिए उत्पाद सिपाही की बहाली में दौड़ने वाला 24 साल का जवान अनु कुमार बेदिया जिंदगी की जंग हार गया। उसने खुद की और अपने परिवार की जिंदगी संवारने के लिए दौड़ में हिस्सा लिया था। लेकिन अचानक आई बीमारी ने उसके सारे सपने तोड़ दिए। जिले के पतरातू प्रखंड अंतर्गत साकी गांव निवासी अनु कुमार बेदिया की मौत इलाज के दौरान कोलकाता के एक अस्पताल में रविवार की देर रात हो गई। सोमवार को जब यह खबर जिले में फैली तो हर किसी की आंखें नम हो गई। अनु कुमार बेदिया…
Author: Santal Express
रांची। भारत निर्वाचन आयोग की टीम सोमवार सुबह 9 बजे झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंची। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में दो निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और डॉ सुखबीर सिंह संधु, तीन सीनियर डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर धर्मेंद्र शर्मा, डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर संजय कुमार और उनकी मदद के लिए पांच पदाधिकारी अशोक कुमार, पंकज श्रीवास्तव, अनुज चांडक समेत कुल 12 सदस्यीय टीम रांची पहुंची है।यह टीम सोमवार को राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी के साथ शाम 5 बजे से बैठक करेगी। इससे पहले आयोग की टीम सोमवार सुबह 11 बजे से राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों…
राज्य के 823 परीक्षा केंद्रों पर निष्पक्ष, कदाचार मुक्त और शांतिपूर्वक हुई परीक्षा रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन द्वारा दिए गए सख्त दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से 21 एवं 22 सितंबर 2024 को झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा, 2023 निष्पक्ष, कदाचार मुक्त और शांतिपूर्वक आयोजित हुई। राज्य के सभी जिलों में बनाए गए 823 परीक्षा केंद्रों में सफ़लतापूर्वक परीक्षा आयोजित होने पर मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन ने कहा है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता बरते जाने के सख्त निर्देश अधिकारियों को पहले ही दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा था-…
रांची । झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले, बीजेपी ने कुर्मी समुदाय को साधने की नई रणनीति बनाई है। बीजेपी के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रांची में एक बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में घोषणा की कि केंद्रीय मंत्रिमंडल के अगले विस्तार में झारखंड से एक कुर्मी नेता को शामिल किया जाएगा। चौहान ने कहा कि बीजेपी सभी वर्गों की पार्टी है और हमारा दृष्टिकोण सर्वव्यापी है। शिवराज के इस बयान के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि कौन सा कुर्मी नेता मंत्रिमंडल में जगह पा सकता है। चर्चा है कि क्या पार्टी…
रांची । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 23 सितंबर को झारखंड के दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान वे जनसभा को भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन कचहरी मैदान, खूंटी में किया गया है। नड्डा दोपहर 12 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से खूंटी के लिए रवाना होंगे। परिवर्तन यात्रा शुरू करने से पहले भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। परिवर्तन यात्रा की शुरुआत दोपहर 12:30 बजे करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री एवं प्रमंडलीय प्रभारी गणेश मिश्र, तौर पर विधायक कोचे मुंडा, खूंटी जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता भी मौजूद रहेंगे। केंद्रीय…
रांची । झारखंड हाई कोर्ट ने राज्य में तत्काल इंटरनेट की ब्रॉडबैंड और फाइबर लाइन सेवा बहाल करने का निर्देश राज्य सरकार को दिया है। हाई कोर्ट ने रविवार को पूरे राज्य में इंटरनेंट सेवा बंद किए जाने पर संज्ञान लेते हुए मामले की सुनवाई की। जस्टिस आनंद सेन और जस्टिस अनुभा रावत चौधरी की बेंच ने सरकार को यह निर्देश दिया कि 20 सितंबर को जो इंटरनेट सेवा जारी थी, उसे तत्काल बहाल किया जाए। इसके साथ अदालत ने सरकार को छह सप्ताह में इंटरनेट बंद किए जाने के लिए तैयार की गई एसओपी पेश करने का निर्देश दिया…
पीएम ने न्यूयॉर्क में भारतीय समुदाय को किया संबोधित नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अमेरिका के न्यूयॉर्क में भारतीय समुदायों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत आज वैश्विक विकास, शांति, जलवायु कार्रवाई, कौशल और सप्लाई चैन मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभा रहा है। इसके पीछे भारत का मकसद दुनिया में दवाब बढ़ाना नहीं बल्कि प्रभाव बढ़ाना है। हम सूरज की तरह रोशनी देने वाले हैं। हम विश्व पर दबदबा नहीं चाहते हैं, हम विश्व की समृद्धि में अपना सहयोग बढ़ाना चाहते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी अमेरिकी यात्रा के दौरान आज न्यूयॉर्क के…
करीब नौ घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज जाम हटवाया सूबे के मुख्यमंत्री से पुरे परिवार को मिलवाकर उचित मुआवजे के लिए करेंगे अनुरोध: प्रदीप यादव दुमका ब्यूरो हँसडीहा । दुमका स्टेट हाईवे पर हँसडीहा थाना क्षेत्र कुरमाहाट रेलवे हॉल्ट के समीप रविवार की अहले सुबह तेज रफ़्तार हाईवा ट्रक ने मॉर्निंग वॉक पर निकली तीन युवतियों को कुचल दिया। हादसे में दो युवतियों की मौक़े पर मौत हो गई। मृत युवतियों की पहचान इसी थाना क्षेत्र के महेशखंधा गाँव निवासी प्रियंका कुमारी पति संदीप दास(28) और सोनी देवी(23) पत्नी रमेश दास के…
जरमुंडी। जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तालझारी यात्री शेड में भारतीय जनता पार्टी की बासुकीनाथ नगर मंडल, जरमुंडी प्रखंड मंडल.व सहारा मंडल की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। कार्यक्रम में नवादा के सांसद और दुमका क्लस्टर के प्रभारी विवेक ठाकुर, भारत सरकार के मंत्री राज भूषण चौधरी, पूर्व सांसद अभयकांत प्रसाद, पूर्व विधायक देवेंद्र कुंवर, प्रदेश मंत्री रविकांत मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान परिवर्तन यात्रा की तैयारी के संदर्भ में विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए सांसद विवेक ठाकुर ने बताया की झारखंड में वर्तमान झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं कांग्रेस गठबंधन की सरकार ने जनता को…
दुमका। इंडोर स्टेडियम दुमका में झारखंड राज्य महिला ताइक्वांडो संघ की अध्यक्ष व दुमका जिला ताइक्वांडो सचिव स्मिता आनंद की अध्यक्षता में रविवार को ताइक्वांडो बेल्ट ग्रेडिंग का आयोजन किया गया था जिसमें 58 बच्चों ने भाग लिया था जिसका परिणाम आज 22 सितम्बर को घोषित कर दिया गया जिसमे वाइट टू येलो बेल्ट में जाने वाले बच्चे का नाम साक्षी मुर्मू,शाम्भवी कुमारी,चेतना कुमारी,श्रीजेश यादव,आरुष मुर्मू,शिवम प्रकाश,नायसा पिंगुआ, अनिकेत हिम्मतसिंहका, सोहन मुर्मू,इंद्रदेव सेन,शाक्षी संथालिया येलो टू ग्रीन बेल्ट में जाने वाले बच्चे शनवी राणा,हरिप्रिया कुमारी रजक ग्रीन टू ग्रीन वन बेल्ट में जाने वाले बच्चे अदिति मंडल,एरेन मरांडी,शनवी मंडल,सजेल टुडू,समायरा…



