Author: Santal Express

 मधुपुर ( देवघर) । मधुपुर में दुर्गा माता की मूर्ति विसर्जन यात्रा के दौरान घटित घटना को संप चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, देवघर कड़ी निन्दा करती है। वहीं चैंबर ने इस घटना के बाद पुलिस की तत्पर्तापूर्ण करवाई की सराहना भी की है। चैंबर ने इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक देवघर को पत्र लिखकर घटना की निंदा करते हुए घटना में शामिल असामाजिक तत्वों पर सख्त करवाई करने की मांग की है। पुलिस अधीक्षक को प्रेषित पत्र में चैंबर ने कहा है कि डालमिया रोड स्थित एक व्यवसायी एवं चेम्बर सदस्य प्रदीप मोदी के दुकान के बाहर हुई घटना…

Read More

देवघर। झारखंड राज्य आंगनबाबाड़ी सेविका सहायिका संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले जिले की आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका 8 सूत्री मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। हड़ताल के 10 वें दिन सोमवार को जिले के विभिन्न परियोजना से आए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कचहरि परिसर स्थित जिला कोषागार के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सेविका और सहायिकाओं ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। इस संबंध में मोर्चा के जिलाध्यक्ष रुबी कुमारी ने कहा कि जबतक मांगों को सरकार द्वारा पूरा नहीं किया जाता है, तबतक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि झारखंड में…

Read More

देवघर। शिल्पग्राम ऑडिटोरियम, नंदन पहाड़ में पंडा समाज जन कल्याण मंच (रजि.) का मेधावी प्रतिभा सम्मान समारोह 2024 का आयोजन किया गया। जिसमें मेधावी छात्रों को सम्मानित कर पुरस्कृत किया गया। सर्वप्रथम अतिथिगणों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वहीं वर्ष 2024 में 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा में परचम लहराने वाले छात्र-छात्राओं को मंच पर आमंत्रित कर प्रशस्ति पत्र व मेडल प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवघर एसडीओ रवि कुमार ने सभी छात्रों को ज्ञान को बढ़ाने का मूलमंत्र दिया। साथ ही सभी प्रशस्ति पत्रों पर हस्ताक्षर किया और संदेश में कहा…

Read More

देवघर। जिले देवघर के सोनारायठाड़ी प्रखंड के सोनारायठाड़ी व चांदना के मेले कई माइनो में खास माने जाते हैं इन दोनों मेलों में देवघर व अन्य जिलों से श्रद्धालु मेले को देखने आते हैं। नवरात्र और दशहरा मेले के दौरान सोनारायठाड़ी थाना अधिकारियों ने मंदिरों, पंडालों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस और अधिकारियों कि तैनाती की है। शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर मंदिर पंडाल चौक चौराहा संवेदनशील अतिसंवेदनशील स्थलों गांव शहर गलियों में दिखी पुलिस की चौकसी एसपी,एसडीओ, एसडीपीओ सहित अन्य अधिकारी कर रहे हैं।

Read More

जामताड़ा : सोमवार को स्थानीय विधायक सह ग्रामीण विकास मंत्री डॉ इरफान अंसारी के आवास के समक्ष एक समारोह का आयोजन कर 61 से अधिक विकास योजना का आनलाइन शिलान्यास किया गया। मंत्री डॉक्टर इरफान ने रांची से इन सभी योजनाओं का आनलाइन शिलान्यास किया और समारोह में  मुख्य अतिथि उनके पिता पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, उपयुक्त कुमुद सहाय सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। मौके पर पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से ग्रामीण समस्याओं के साथ जुड़ी रही है। मैंने अपने कार्यकाल में भी ग्रामीण समस्याओं को लेकर विशेष ध्यान दिया था और…

Read More

संवाददाता नाला (जामताड़ा)– नाला प्रखंड मुख्यालय में विधानसभा अध्यक्ष सह स्थानीय विधायक रविंद्र नाथ महतो ने 100 विभिन्न योजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास विधिवत रूप से फीता काटकर व शीलापट का अनावरण कर किया। मालूम हो कि कार्यक्रम स्थल पर उनके आगमन होते ही विभागीय पदाधिकारी के द्वारा बुके देकर तथा माला पहनाकर उनका हार्दिक अभिनंदन किया गया। इस दौरान आदिवासी पारंपरिक नृत्य के साथ उनको मंच तक लाया गया। तत्पश्चात द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने कहा कि हमारी सरकार क्षेत्र के विकास के…

Read More

हनवारा संवाददाता : कृषि युवा क्लब गोविंदपुर महागामा के सौजन्य से दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन गोविंदपुर फूटबॉल मैदान में किया गया। फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में गर्ल्स टीम का मुकाबला एफसी गोड्डा और एफसी पथरगामा के बीच हुआ जिसमें विजेता टीम एफसी गोड्डा को 5 हजार और उपविजेता टीम एफसी पथरगामा को 4 हजार रुपए देकर पुरस्कृत किया गया जबकि बाय टीम में विजेता हवाई नगर गोड्डा को 80 हजार और उपविजेता टीम एमएससी गोड्डा को 60 हजार रुपए संयुक्त रूप से पूर्व विधायक अशोक कुमार भगत,संत थॉमस स्कूल के प्राचार्य विपिन…

Read More

हनवारा संवाददाता : महागामा प्रखंड के समरी गांव में डायरिया से करीब आधा दर्जन लोग संक्रमित हो गए हैं। डायरिया से पीड़ित बीबी जमीला 19 वर्ष, बीबी अफीफा 11 वर्ष, बीबी लबीबा 7 वर्ष, बीबी कुलसूम 62 वर्ष, बीबी सीफा 4 वर्ष शामिल हैं। पीड़ित सभी मरीज एक ही परिवार के सदस्य हैं। स्वजन ने बताया कि परिवार में पहले एक सदस्य को उल्टी और दस्त के बाद स्थानीय चिकित्सक को दिखाया गया लेकिन सुधार नहीं हुआ तब जाकर रेफरल अस्पताल महागामा पहुंचाया गया।इस दौरान अन्य सदस्य भी संक्रमित हो गए बारी बारी से सभी को अस्पताल लाया गया जहां…

Read More

महर्षि मेंहीं ट्रस्ट परिसर में आयोजित पाक्षिक घ्यानाभ्यास शिविर संपन्न गोड्डा :: शारदीय नवरात्रा पर स्थानीय महर्षि मेंहीं ट्रस्ट परिसर में आयोजित पाक्षिक ध्यानाभ्यास शिविर सोमवार का विधिवत समापन किया गया। शिविर में पिछले 15 दिनों से पांच घंटे ध्यानाभ्यास व तीन बेला सत्संग का आयोजन किया गया। ध्यानाभ्यास शिविर का मार्गदर्शन कुप्पाघाट के संत सत्यप्रकाश बाबा कर रहे थे। प्रवचन के दौरान बाबा सत्यप्रकाश ने कहा कि ईश्वर का ध्यान करना, कीर्तन करना, सत्संग करना ही भक्ति हैं। ईश्वर की भक्ति करने से ही जीवन मात्र का कल्याण संभव है। ध्यानाभ्यास के नित अभ्यास से ईष्ट की सूरत दृष्टिगोचर…

Read More

पथरगामा : थाना क्षेत्र के चिलकारा गोविंद में पेड़ से झूलता 35 वर्षीय युवक का शव पथरगामा थाना की पुलिस ने बरामद किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक का शव गांव के समीप झाडी के पास एक पेड़ से लटकता हुआ मिला। इस घटना की सूचना ग्रामीणों से मिलते ही पथरगामा थाना प्रभारी रामसूरत यादव की अगुआई में पुलिस चिलकारा गोविंदपुर स्थित घटनास्थल पहुंची, जहां पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुए युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गोड्डा भेज दिया। जानकारी के अनुसार रंगनिया गांव निवासी, पोस्ट सरैयाहाट, जिला दुमका, स्व० राजू रविदास का…

Read More