हनवारा संवाददाता : महागामा प्रखंड के समरी गांव में डायरिया से करीब आधा दर्जन लोग संक्रमित हो गए हैं। डायरिया से पीड़ित बीबी जमीला 19 वर्ष, बीबी अफीफा 11 वर्ष, बीबी लबीबा 7 वर्ष, बीबी कुलसूम 62 वर्ष, बीबी सीफा 4 वर्ष शामिल हैं। पीड़ित सभी मरीज एक ही परिवार के सदस्य हैं। स्वजन ने बताया कि परिवार में पहले एक सदस्य को उल्टी और दस्त के बाद स्थानीय चिकित्सक को दिखाया गया लेकिन सुधार नहीं हुआ तब जाकर रेफरल अस्पताल महागामा पहुंचाया गया।इस दौरान अन्य सदस्य भी संक्रमित हो गए बारी बारी से सभी को अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक के द्वारा उपचार किया जा रहा है। चिकित्सक अनुज कुमार ने बताया कि अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों का उपचार किया जा रहा है। उपचार के बाद मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। चिकित्सक ने स्वजनों को डायरिया से बचाव को लेकर साफ सफाई पर ध्यान देने की बात कही उन्होंने कहा कि अगर डायरिया के लक्षण दिखाई देता है तो मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया जाय जहां चिकित्सक की देखरेख में उपचार किया जाएगा।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


