जामताड़ा : सोमवार को स्थानीय विधायक सह ग्रामीण विकास मंत्री डॉ इरफान अंसारी के आवास के समक्ष एक समारोह का आयोजन कर 61 से अधिक विकास योजना का आनलाइन शिलान्यास किया गया। मंत्री डॉक्टर इरफान ने रांची से इन सभी योजनाओं का आनलाइन शिलान्यास किया और समारोह में मुख्य अतिथि उनके पिता पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, उपयुक्त कुमुद सहाय सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। मौके पर पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से ग्रामीण समस्याओं के साथ जुड़ी रही है। मैंने अपने कार्यकाल में भी ग्रामीण समस्याओं को लेकर विशेष ध्यान दिया था और आज खुशी है कि डॉक्टर इरफान भी यहां के गरीब, मजलूम और जरूरतमंद लोगों के विकास के लिए बेहतर काम कर रहे हैं। वहीं इस दौरान उपायुक्त कुमुद सहाय ने कहा कि विभिन्न विकास योजनाओं में सड़क निर्माण, जोरिया में पुल निर्माण शामिल हैं। सुगम परिवहन हेतु सड़क होना बहुत जरूरी है, पुल इसमें कनेक्टिविटी बढ़ाने का काम करते हैं। उल्लेखनीय है कि ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल के तहत करीब 4850 लाख, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के तहत करीब 1156.210 लाख, एनआरआईपी के तहत करीब 544 लाख, पथ निर्माण के तहत करीब 81.88 लाख सहित अन्य योजना शामिल हैं। इस मौके पर परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज, जिला पंचायत राज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि, कनीय अभियंता एवं अन्य मौजूद रहे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


