लोकसआ अध्यक्ष ओम बिरला सत्ता पक्ष और विपक्ष पर जमकर बरसे नई दिल्ली । लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को संसद में रोज हो रहे हंगामे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष को जमकर बरसे। उन्होंने बिना नाम लिए राहुल गांधी पर निशाना साधा। बिरला ने कहा कि मुझे अफसोस है कि विपक्ष के नेताओं का आचरण संसदीय मर्यादाओं के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि चाहे सत्ता पक्ष हो या विपक्ष हो सभी दल के लोग संसद की गरिमा, परंपरा और मर्यादा को बनाए रखें। ओम बिरला ने कहा कि संसद एक पवित्र स्थल है। इस भवन की उच्च…
Author: Santal Express
जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने इस मुद्दे को मानवीय संकट बताया जम्मू । जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने रोहंगिया, बांग्लदेशी शरणार्थियों के मुद्दे को मानवीय संकट बताया है। रोहिंग्या, बांग्लादेशी को लेकर उमर अब्दुल्ला ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार को इस मामले में स्पष्ट नीति अपनानी चाहिए। अगर केंद्र सरकार रोहिंग्या बांग्लादेशी शरणार्थियों को वापस भेज सकते हैं तो वापस भेज दें, लेकिन अगर यह संभव नहीं है तो हम उन्हें भूख और ठंड से मरने के लिए नहीं छोड़ सकते। यह मानवता और इंसानियत है। यह बातें उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को चैंबर…
महेशपुर (पाकुड़ ) । जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार वाहनों की अवैध परिवहन के खिलाफ प्रशासन का कार्रवाई से पांच ट्रैक्टर हुवा जब्त ।यह कार्रवाई अंचलाधिकारी संजय कुमार सिन्हा एवं थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात ने संयुक्त रूप से शहरग्राम व महेशपुर के रास्ते पोडरा के पास की गई है l जब्त सभी ट्रैक्टरों को थाना परिसर में रखा गया है । इस बावत अंचलाधिकारी संजय कुमार सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क पर अवैध परिवहन कर रहे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और इसी कार्रवाई के तहत मंगलवार को थाना प्रभारी के संयुक्त से पोडरा के…
रांची । विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को जेएलकेएम के विधायक जयराम महतो ने अपने पहले भाषण में जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा के अभ्यर्थियों का मुद्दा उठाया। जयराम महतो ने सदन में कहा कि उन्होंने छात्र आंदोलन के माध्यम से पहचान बनाई। उन्होंने कहा कि झारखंड के लाखों अभ्यर्थी सड़कों पर हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आग्रह किया कि वह सदन से बाहर आकर उन अभ्यर्थियों से मिले। वो आपके ही बच्चे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत उन्हें संतुष्ट करें और उनकी बातों को सुनें। जयराम ने इस दौरान अफ्रीकी देश कैमरून में फंसे मजदूरों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि राज्य…
दुमका। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे की अध्यक्षता में मंगलवार को नीति आयोग से संबंधित बैठक की गई।बैठक में नीति आयोग द्वारा जिले में क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं के अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गयी। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि वर्ष 2023-24 के सभी योजनाओं को मिशन मोड में पूर्ण करें।जो योजनाओं पूर्ण हो चुकी है उसे हैंडओवर करने का कार्य करें।वैसी सभी योजनाओं जिसके निविदा का कार्य हो चुका है,आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए कार्य को प्रारंभ करना सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होंने नीति आयोग ने जिले में हो रब्ब कार्य यथा मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र,महिला साक्षरता संवर्धन कार्यक्रम,प्री…
आंदोलनरत विवि कर्मी का अनिश्चितकालीन हड़ताल एवं तालाबंदी आंदोलन जारी बिना सातवां वेतन की मांग पूरा किया नहीं होगा हड़ताल समाप्त:नेतलाल मिर्धा दुमका। सातवें वेतनमान में वेतन भुगतान को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल एवं तालाबंदी आंदोलन द्वितीय चरण का आज दूसरे दिन मंगलवार को भी विश्वविद्यालय मुख्यालय सहित सभी अंगीभूत महाविद्यालयों के मुख्य द्वार पर ताला जड़ा रहा एवं सभी कार्यों को पूरी तरह ठप कर दिया गया। एक भी छात्र या शिक्षक विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश नहीं कर पाए। आंदोलन का आज 15वां दिन है और कर्मचारी अपने मांगो पर मुस्तैदी से डटे हुए हैं। एक ओर कर्मचारी पिछले 9…
पाकुड़ । जिला मुख्यालय के प्रसिद्ध और ऐतिहासिक शिव-शीतला मंदिर में बदमाशोंं ने मां शाकम्बरी की मूर्ति पर चढ़ाए गए लाखों रुपये के आभूषणों पर हाथ साफ किया है। श्रद्धालु आज सुबह जब पूजा करने पहुंचे तो मंदिर में चोरी की जानकारी हुई। मंदिर के द्वार का ताला टूटा हुआ था और मूर्ति पर चढ़ाए गए चांदी के मुकुट, त्रिशूल सहित अन्य आभूषण गायब थे। इसके बाद मामले की सूचना श्रद्धालुओं ने नगर थाना पुलिस ने दी। पुरोहित वृजभूषण मिश्रा ने कहा कि चोरी किए गए सामानों में सोने का टीका, नथिया, चांदी का प्लेट, चरण पादुका, आसन, मोर सहित…
रांची । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मंगलवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में माकपा पोलित ब्यूरो सदस्य वृंदा करात ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से उनकी यह शिष्टाचार मुलाकात थी।
रांची । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और उनकी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन से मंगलवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सांसद नलिन सोरेन तथा उनके परिजनों ने मुलाकात की। साथ ही उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
भागलपुर । पुलिस जिला नवगछिया के कदवा थानान्तर्गत लग्जरी बस से कुल 1829.88 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ 02 तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। उक्त आशय की जानकारी मंगलवार को नवगछिया एसपी कार्यालय से दी गई। नवगछिया एसपी के निर्देशन में अवैध शराब के विरूद्ध लगातार चलायी जा रहे अभियान के क्रम में कदवा थाना को गुप्त सूचना मिली कि एक लग्जरी बस में काफी मात्रा में विदेशी शराब लाया जा रहा है। उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष कदवा के नेतृत्व में एसएच-58 नवगछिया-चौसा मुख्य सड़क पर सघन वाहन जॉच प्रारंभ किया गया। उसी क्रम…


