गिरिडीह । जिले के सरिया थाना क्षेत्र के बलीडीह गांव में नहाने के दौरान एक युवक तालाब में डूबने का मामला बुधवार को प्रकाश में आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक को तालाब से निकालने की कोशिश की गई लेकिन उसका पता नहीं चला है तालाब में डूबे युवक का नाम मोहित राणा बताया जा रहा है। मोहित सुभाष राणा का पुत्र है और कोडरमा जिले का रहने वाला है । इन दिनों वह अपने मामा के घर बलीडीह आया हुआ था । मंगलवार शाम में गांव के तालाब में नहाने गया था । घटना के बाद काफी संख्या…
Author: Santal Express
खूंटी । जनसंघ काल के वयोवृद्ध भाजपा नेता और पद्मभूषण कड़िया मुंडा के निकटतम सहयोगी मुनीनाथ मिश्रा( 82) का मंगलवार की देर रात निधन हो गया। वे पिछले कुछ माह से बीमार थे। रात को लगभग एक बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। मुनीनाथ मिश्रा बाबा आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष भी थे। मुनीनाथ मिश्रा लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष कड़िया मुुंडा के राजनीतिज्ञ सलाहकार के रूप में जाने जाते थे। कुछ महीनों पूर्व उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। कुछ दिनों के बाद वे खूंटी आ गये थे, लेकिन घर पर ही रहते थे। मुनीनाथ मिश्रा के…
मसलिया : मसलिया प्रखंड के पश्चिमी क्षेत्र के बसकीडीह पंचायत में चल रहे सड़क निर्माण कार्य को स्थानीय मुखिया वीणा किस्कू व दर्जनों झामुमो के कार्यकर्ताओं ने को बंद करा दिया। बंद कराने वालों का कहना है कि मिनी कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से सड़क निर्माण का कार्य को स्थानीय नदी व जोरिया के बालू से काम कराया जा रहा है। जबकि इसका काम प्राक्कलन के अनुरूप अजय नदी के अच्छे किस्म के बालू से कराया जाना था। लेकिन मिट्टी युक्त बालू से काम जबरन कराया जा रहा है। इसको लेकर जब जेएमएम के कार्यकर्ताओं व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कंपनी…
मसलिया: मसलिया अंचल क्षेत्र के दलाही स्थित नूनबिल नदी का बालू का अवैध खनन और परिवहन इन दिनों दिन के उजाले में धड़ल्ले से जारी है। बालू माफिया नाला दुमका सड़क में दिन में अंचल ब्लाक चौक होते दर्जनों ट्रैक्टर लेकर आना जाना करते देखा जा सकता है। इन्हें बिल्कुल प्रशासन का तनिक सा ख़ौप नहीं है और हो भी आखिर क्यों । क्योंकि एनजीटी लगने से लेकर आज तक इन ट्रैक्टर मालिकों पर किसी भी प्रकार की कोई बड़ी कारवाई नहीं हुई है। जिस कारण पश्चिमी क्षेत्र के फतेहपुर थाना क्षेत्र के शिला नदी और हरिपुर कैराबनी की ओर…
देवघर। पालोजोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबराजपुर के पास सोमवार की देर रात को अज्ञात चार पहिया वाहन ने सड़क पार कर रहे चार लोगों को रौंद दिया। इस घटना में चारों लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। मृतकों में बसंती देवी (55), पुक्नु देवी (60) साकिन दुबराजपुर मुकेश कोल (20) साकिन असना कोलपाड़ा थाना पालोजोरी जिला देवघर, संजू देवी (26) साकिन बगरायडीह मसालिया जिला दुमका के नाम शामिल हैं। घटना की बावत परिजनों ने बताया की मृतका बसंती देवी की नतनी की शादी थी। उसी कार्यक्रम में सभी जुटे थे। सोमवार की रात करीब 9.30 बजे सभी लोग…
देवघर। सदर अस्पताल के ओपीडी कक्ष में निर्धारित समय पर चिकित्सकों के नहीं पहुंचने की बात अमूमन आती रहती है। मंगलवार को इसका पता भी चल गया। जब सिविल सर्जन डॉ युगल किशोर चौधरी औचक निरीक्षण करने सदर अस्पताल पहुंचे। यहां तीन ओपीडी में चिकित्सक को अपने कर्तव्य स्थल पर नहीं पाया। जिसमें हड्डी विभाग, शिशु विभाग व मानसिक रोग विभाग शामिल है। इतना ही नहीं जबकि निरीक्षण के दौरान अस्पताल की स्थिति को भांपते हुए जब उन्होंने आयुष्मान कक्ष की ओर देखा तो आयुष्मान कक्ष में ताला जड़ा हुआ पाया। सीएस ने तुरंत बंद कमरे की तस्वीर अपने कैमरे…
मधुपुर थाना प्रभारी के बयान पर प्राथमिक दर्ज अपराधियों ने चार जगह पर बम फेंका था, एक बम नहीं फटा,मधुपुर थाना में प्राथमिक दर्ज देवघर। मधुपुर थाना क्षेत्र के लखना और पोखरिया डोमागढ़ा में लगातार तीन जगह बम विस्फोट किए जाने के मामले में पुलिस को अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस अपराधियों की पहचान नहीं कर पाई है। जिनके घरों के पास बम विस्फोट किया गया है पुलिस उनसे पूछताछ की है। मोहल्ले के लोग इस मामले को जुआ अड्डा से भी जोड़कर देख रहे हैं। इधर पुलिस घटना में संलिप्त अपराधियों को पकड़ने के लिए टेक्निकल…
मधुपुर संताल एक्सप्रेस:- विश्वविद्यालय और महाविद्यालय शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर मधुपुर महाविद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने शनिवार को मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर दी। इस तालाबंदी के चलते प्राचार्य, शिक्षक, और अनुबंध कर्मचारी गेट के बाहर खड़े रहने को मजबूर हो गए। कर्मचारियों की यह अनिश्चितकालीन हड़ताल एक सप्ताह से जारी है, जिसमें उनकी प्रमुख मांगें हैं—सातवां वेतनमान लागू करना, एसीपी और एमएसीपी का लाभ प्रदान करना। कर्मचारी संघ का कहना है कि वर्षों से आंदोलन चल रहा है, लेकिन उनकी मांगें अब तक अनसुनी हैं। इस बार पूरे राज्य में शिक्षकेत्तर कर्मचारी एकजुट होकर हड़ताल कर रहे…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता महेशपुर (पाकुड़) । अंचल क्षेत्र के अस्कांधा गांव में सरकारी तालाब से खेत में पानी देने को लेकर केताबुल शेख ,अबुल हसन , नूरालम शेख ,नसीर शेख ,रफीक शेख ,मोबासिर अली हुसैन ,नूर आलम ,रेंटू गोराई,राहुल शेख ,असीम अकबर ,संजय मंडल समेत दर्जनों ग्रामीणों ने अंचल अधिकारी संजय सिन्हा को लिखित आवेदन देकर उचित करवाई करने की बाते कही है । आवेदन में बताया गया है की अस्कंधा पंचायत के विनोदपुर गांव में करीब 10 बीघा जमीन पर बने सरकारी तालाब में 9 फुट पानी है जबकि हमलोग का खेती उक्त तालाब के पानी से होते आया…
प्रियंका ने कहा- हम सदन की कार्यवाही चाहते हैं, सरकार चर्चा ही नहीं करना चाहती नई दिल्ली । संसद के शीतकालीन सत्र में गौतम अडानी को लेकर विपक्ष का हंगामा लगातार जारी है। इसी बीच, मंगलवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी मोदी अडानी भाई-भाई लिखा बैग लेकर संसद पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि सदन की कार्यवाही नहीं चल पा रही है। हम डिबेट में भाग नहीं ले पा रहे हैं। प्रियंका गांधी के इस बैग को दिखाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि ये काफी क्यूट है। बैग में एक तरफ मोदी तो दूसरी ओर…


