संताल एक्सप्रेस संवाददाता
महेशपुर (पाकुड़) । अंचल क्षेत्र के अस्कांधा गांव में सरकारी तालाब से खेत में पानी देने को लेकर केताबुल शेख ,अबुल हसन , नूरालम शेख ,नसीर शेख ,रफीक शेख ,मोबासिर अली हुसैन ,नूर आलम ,रेंटू गोराई,राहुल शेख ,असीम अकबर ,संजय मंडल समेत दर्जनों ग्रामीणों ने अंचल अधिकारी संजय सिन्हा को लिखित आवेदन देकर उचित करवाई करने की बाते कही है । आवेदन में बताया गया है की अस्कंधा पंचायत के विनोदपुर गांव में करीब 10 बीघा जमीन पर बने सरकारी तालाब में 9 फुट पानी है जबकि हमलोग का खेती उक्त तालाब के पानी से होते आया है । दिनांक 1/12/2024 को समय सुबह 9 बजे हमलोग अपने खेत लगा हुआ खेत फसल में सिंचाई करने के लिए गया हुआ था । तो उज़ीर शेख ,शेख कमल हुसैन ,हसीद शेख तीनो ग्राम अस्कंधा पंचायत अस्कंधा अंचल महेशपुर के द्वारा खेत पर सिंचाई करने से मना कर दिया । हमलोग किसान है तथा तालाब से सिंचाई के लिए निर्भर है । उक्त मामले में अंचल अधिकारी महेशपुर को लिखित आवेदन देकर आवश्यक करवाई करने की मांग की गई है । उक्त मामले में अंचल अधिकारी महेशपुर के द्वारा दोनो पक्षों से पूछताछ की गई एवं विभागीय नियमानुसार 3.5 फुट पानी छोड़कर पानी लेने का आदेश दिया है साथ ही दोनो पक्ष को शांति बहाल रखने की बाते कही है ।



