नई दिल्ली । संसद के मौजूदा शीतकालीन सत्र में अडानी मामले को लेकर चल रहे विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के बीच कांग्रेस सांसद व लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक अलग और अनोखे तरीके से विरोध दर्ज कराया है। संसद परिसर में राहुल गांधी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को गुलाब का फूल और तिरंगा भेंट किया। यह प्रतीकात्मक विरोध विपक्ष की ओर से केंद्र सरकार पर अडानी ग्रुप से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों पर चर्चा से बचने का आरोप लगाने के बाद किया गया। बताते चलें कि बुधवार की सुबह जैसे ही केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह…
Author: Santal Express
पंचायतों में मत पत्र से चुनाव कराने के प्रस्ताव पारित कराने की मुहिम नई दिल्ली । महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर जल्द ही इंडिया गठबंधन के दल सामूहिक रूप से सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। हाल ही में महाराष्ट्र में विपक्षी दलों की बैठक हुई। इस बैठक के बाद एनसीपी प्रमुख शरद पवार, अरविंद केजरीवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं कांग्रेस के सांसद मनु सिंघवी ने घोषणा की है। बैठक में सभी दल चुनाव आयोग के खिलाफ याचिका लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। वैलेट पेपर का आंदोलन तेज महाराष्ट्र में अब ग्राम पंचायत स्तर पर ईवीएम से चुनाव के खिलाफ प्रस्ताव…
भोपाल । राजधानी भोपाल में बुधवार को गीता जयंती पर विश्व रिकॉर्ड बना। भोपाल के मोतीलाल स्टेडियम में 5 हजार आचार्यों और प्रतिभागियों द्वारा गीता का सामूहिक पाठ किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव, राज्य के मंत्री, विधायक और अधिकारी भी मौजूद रहे। राज्यस्तरीय कार्यक्रम में पहली बार 5 हजार से अधिक आचार्याें ने गीता के तीसरे अध्याय ‘कर्म योग’ का सस्वर पाठ किया। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के एजुकेटर विश्वनाथ ने विश्व रिकार्ड की घोषणा की, जिसके बाद मुख्यमंत्री यादव को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट सौंपा गया। पर्यटन केंद्रों पर श्रीमद्भगवद्गीता रखे जाने की भी घोषणा…
रायपुर : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने फरसेगढ़ थाना क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी। इसकी पुष्टि बीजापुर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने की । बीजापुर पुलिस के अनुसार, कुटरू तहसील के ग्राम सोमनपल्ली निवासी भाजपा कार्यकर्ता माड़ो राम कुड़ियम का नक्सलियों ने मंगलवार देररात अपहरण कर लिया। इसके बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। सोमनपल्ली मार्ग पर आज सुबह सुबह उनका शव मिला है। पास से पर्चा बरामद हुआ है। पर्चा में उन पर नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाया है । सप्ताह भर के भीतर बीजापुर में नक्सलियों ने पांचवी…
खूंटी । भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती खूंटी को प्राकृतिक सौंदर्य के रूप में कई सौगातें दी हैं, जो शायद ही झारखंड के किसी अन्य जिले में नजर आती हो। पेरवांघाघ, पंचघाघ, रानी फॉल, सप्तधारा, उलूंग, पांडूपुड़िंग, रिमिक्स फॉल सहित कई प्राकृतिक पर्यटन स्थल खूंटी जिले में आकर्षण का केंद्र हैं जबकि लतरातू जलाशय, रेमता जलाशय, बिरसा मृग विहार जैसे मानव निर्मित पर्यटन केंद्र हमेशा सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करते रहे हैं। साथ ही बाबा आम्रेश्वर धाम, नकटी देवी, माता सोनमेर मदिर सहित कई धार्मिक स्थल भी युगों से लोगों के लिए आस्था के केंद्र रहे हैं। खूंटी…
पलामू । जिला मुख्यालय मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के कोयल नदी किनारे कसाब मोहल्ला में बाइक सवार अपराधियों ने बुधवार को सद्दाम कुरैशी (30) को गोली मार दी। युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसे बांह में गोली लगी है। गोली मारने वाले अपराधियों की संख्या दो बताया जा रहा है। दोनों बाइक से पहुंचे थे। जख्मी युवक मेदिनीनगर की शास्त्री नगर निवासी नमिता देवी मर्डर केस में जेल जा चुका है। सद्दीक चौक से सटे एक दुकान में दिनदहाड़े नमिता देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस…
खूंटी । खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर तोरपा थाना क्षेत्र के ओरमेंजा गांव के पास बुधवार को यात्री बस और बाइक की हुई सीधी टक्कर में ज्योतिष होरो (22) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि आलोक टोपनो नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक रनिया थाना क्षेत्र के गरई डिगरी गांव का रहनेवाला था, जबकि घायल आलोक मरचा मिशन का रहनेवाला है। जानकारी के अनुसार ज्योतिष होरो की पत्नी सदर अस्पताल खूंटी में भर्ती है। ज्योतिष अपने दोस्त आलोक टोपनो के साथ अपनी पल्सर बाइक से कंबल पहुंचाने अस्पताल जा रहा था। इसी क्रम में ओरमेंजा गांव…
रांची । मांडू से आजसू पार्टी के विधायक निर्मल महतो बुधवार को विधासभा के बाहर धरने पर बैठे हैं। हाथ में जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा रद्द की जाए का तख्ती पकड़े हुए हैं। दरअसल, हजारीबाग में मंगलवार को जिस तरह से लाठीचार्ज हुआ उसको लेकर निर्मल महतो आक्रोशित हैं। उनका कहना है कि वर्तमान सरकार छात्रों को लेकर संवेदनशील नहीं है। जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा रद्द की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जेएसएससी-सीजीएल रद्द करना पड़ेगा नहीं तो झारखंड जलेगा और इसकी जिम्मेदार सरकार होगी। उन्होंने इस मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।
रांची । रांची के उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री के आदेश के बाद में मंगलवार देर रात अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ), सदर उत्कर्ष कुमार ने रांची के मुख्य चौराहों पर फुटपाथ पर सोने वालें बेघर लोगों को रेस्क्यू कर शेल्टर हाउस पहुंचाया। जो नहीं गए उनके लिए कंबल और अलाव की व्यवस्था की गई ताकि ठंड से उनका बचाव किया जा सकें। कुमार ने अपर बाजार स्थित और खादगड़ा स्थित शेल्टर होम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य रूप से शेल्टर होम के बाथरूम की साफ-सफाई और रिपेयर कार्य कराने का संबंधित पदाधिकारी को दिशा-निर्देश दिया। साथ ही शहर अंचल अधिकारी को…
रांची । राजधानी रांची में चार दिन बाद शहर में शहनाई की गूंज थम जाएगी। इस वर्ष 15 दिसंबर तक विवाह के चार लग्न ही बचे हैं। इनमें 11, 13, 14 और 15 दिसंबर को सैकड़ों शादियां होंगी। टेंट डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन कुणाल अजमानी ने बुधवार को कहा कि इस वर्ष शादी के लग्न ज्यादा होने से टेंट-डेकोरेटर की डिमांड भी अधिक थी। उन्होंने कहा कि शहर में बैंक्वेट हॉल ज्यादा हो गए हैं और इनकी मांग भी टेंट हाउस से ज्यादा है। रांची में करीब 200 से 250 टेंट हाउस हैं और सभी चारों दिन बुक हैं।…


