पंचायतों में मत पत्र से चुनाव कराने के प्रस्ताव पारित कराने की मुहिम
नई दिल्ली । महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर जल्द ही इंडिया गठबंधन के दल सामूहिक रूप से सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। हाल ही में महाराष्ट्र में विपक्षी दलों की बैठक हुई। इस बैठक के बाद एनसीपी प्रमुख शरद पवार, अरविंद केजरीवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं कांग्रेस के सांसद मनु सिंघवी ने घोषणा की है। बैठक में सभी दल चुनाव आयोग के खिलाफ याचिका लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।
वैलेट पेपर का आंदोलन तेज
महाराष्ट्र में अब ग्राम पंचायत स्तर पर ईवीएम से चुनाव के खिलाफ प्रस्ताव पारित होने लगे हैं। महाराष्ट्र के कोलेवाडी गांव ने एक प्रस्ताव पारित किया है। जिसमें भविष्य में होने वाले सभी चुनाव मत पत्र से कराने का प्रस्ताव पारित किया गया है। गांव गांव में मत पत्र से चुनाव कराने की मांग बढ़ती चली जा रही है। ग्राम पंचायत द्वारा इस संबंध में प्रस्ताव भी पारित किये जा रहे हैं।






