Author: Santal Express

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज जस्टिस शेखर यादव के विवादित बयान की समाचार पत्रों में छपी खबरों पर संज्ञान लिया है। सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट से उनके विश्व हिन्दू परिषद के कार्यक्रम में दिए गए उनके आपत्तिजनक भाषण का ब्यौरा तलब किया है। जस्टिस शेखर यादव ने इस कार्यक्रम में कहा था, ‘‘देश बहुसंख्यकों के हिसाब से चलेगा। कठमुल्ले देश के लिए घातक हैं। उन्होंने कहा था कि कठमुल्ला शब्द गलत है लेकिन यह कहने में परहेज नहीं है, क्योंकि वो देश के लिए बुरा है। वो जनता को भड़काने वाले लोग हैं।…

Read More

रांची । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक बाबूलाल मरांडी ने रवींद्रनाथ महतो के विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से अपील करते हुए कहा कि विपक्षी सदस्यों को थोड़ा अधिक अवसर दें। नवनिर्वाचित सदस्यों को भी सदन में भरपूर अवसर दें। इससे राज्य की ज्वलंत समस्याओं की पहचान और समाधान में सरकार को भी मदद मिलेगी। मरांडी मंगलवार को सदन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कोई भी विधायक सदन में मामला उठाये तो उसका समाधान हो। सदन के कस्टोडियन के नाते सभी को अवसर दें। इससे नये विधायकों में आत्मविश्वास पैदा…

Read More

रांची । झारखंड विधानसभा के छठे सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को रवींद्रनाथ महतो के विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सदन को संबोधित किया। हेमंत सोरेन ने सबसे पहले रविंद्र नाथ महतो को फिर से विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी। मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास में सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष की भूमिका अहम है। उन्होंने विपक्ष से आग्रह किया कि इस चुनाव के दौरान राज्य की जनता ने जो निर्णय सुनाया है, उस निर्णय का सम्मान करें। साथ ही कहा कि महान विभूतियों के सपने को सकार करने…

Read More

रामगढ़ । रामगढ़ थाना क्षेत्र के चुटूपालू घाटी में मंगलवार को सरिया लदा एक ट्रेलर खाई में जा गिरा। इस हादसे में ट्रेलर के ड्राइवर और खलासी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। रामगढ़ थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि मंगलवार के सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर रांची की ओर से आ रहा सरिया लदा ट्रेलर अनियंत्रित हो गया। घाटी में अनियंत्रित गाड़ी को ड्राइवर संभाल नहीं सका और वह खाई में जा गिरा। इस दुर्घटना में ड्राइवर और खलासी दोनों ही क्षतिग्रस्त टेलर के मलबे से दब गए, जिनसे उनकी मौत हो गई। क्रेन की सहायता से…

Read More

रांची । झारखंड में हुई बारिश के बाद ठंड काफी बढ़ गयी है। रांची सहित अन्य जिलों में मंगलवार सुबह घना कोहरा देखा गया। मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में फिलहाल बारिश नहीं होगी। अगले पांच दिनों तक बारिश के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने राज्य के पलामू और गढ़वा सहित 14 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम शामिल हैं। इस संबंध में रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने मंगलवार को बताया कि…

Read More

रांची । झारखंड विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को सदन में रवींद्रनाथ महतो काे लगातार दूसरी बार झारखंड विधानसभा का अध्यक्ष चुन लिया गया। वे निर्विरोध चुने गए। महतो चाैथी बार विधानसभा चुनाव जीतें हैं। उन्होंने इस मिथक को तोड़ दिया कि कोई भी स्पीकर रहते दोबार विधायक नहीं बनता। आज सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्पीकर पद के लिए रवींद्रनाथ महतो के नाम का प्रस्ताव रखा। इसका मथुरा महतो ने समर्थन किया। बाद में ध्वनिमत से रवींद्रनाथ महतो को विधानसभा अध्यक्ष चुनने की घाेषणा की गई। विधानसभा क्षेत्र नाला से विधायक रवींद्रनाथ…

Read More

देवघर। सदर अस्पताल का लेबर रूम हमेशा सुर्खियों में बना रहता है क्योंकि वहां के जितने भी स्टाफ है सब वहां पर वर्षों से जमे हैं जबकि बाकी वार्ड में स्टाफ का ड्यूटी बदलते रहता है। सिर्फ लेबर रूम का ही स्टाफ को चेंज नहीं किया जाता है। इस सम्बन्ध में उच्च अधिकारी भी बताने में असमर्थकता जाहिर कर रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि लेबर रूम में अवैध वसूली परवान पर है जिससे मरीज,सहिया व दलालों के चक्कर में पड़ जाते हैं। वहीं लेबर रूम के बगल में ही एसएनसीयु वार्ड है, कभी भी वहां के बारे कोई शिकायत…

Read More

जिला के लगभग 26 विद्यालयों के 118 प्रतियोगियों छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया देवघर संताल एक्सप्रेस:-रामकृष्ण मिशन आश्रम, मोहराबादी, रांची के तत्त्वावधान में 54वीं वार्षिक प्रतियोगिता-2024-25, “नया और जीवंत भारत के र्निर्माण के लिए” विषय पर देवघर रामकृष्ण मिशन वि‌द्यापीठ में जिलास्तरीय सस्वर पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिलास्तरीय सस्वर- पाठ प्रतियोगिता में देवघर जिला के लगभग 26 विद्यालयों के 118 प्रतियोगियों छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। जिलास्तरीय इस प्रतियोगिता के विजेता राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में अपने जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे।कार्यक्रम की शुरुआत विद्यापीठ के सन्यासी-व-ब्रह्मचारीगण द्वारा प्रस्तुत वैदिक स्तुति के पश्चात सचिव, स्वामी जयंतानन्द महाराज द्वारा स्वामी विवेकानंद की…

Read More

विधानसभा का सत्र क्या बिना नेता प्रतिपक्ष के ही संपन्न होगा ? चंदन मिश्र झारखंड की छठी विधानसभा का गठन हो गया। सरकार का गठन हो गया। विधानसभा के चार दिनों का विशेष सत्र भी शुरू हो चुका है। सभी नवनिर्वाचित विधायकों ने विधानसभा की सदस्यता की शपथ भी ले ली है। मंगलवार को विधानसभा के नए स्पीकर का भी निर्विरोध चुनाव हो जायेगा। मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्रियों का शपथ पहले ही संपन्न हो चुका है। लेकिन विधानसभा में विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा ने अभी तक अपने विधायक दल के नेता का चुनाव नहीं किया है। आखिर भाजपा…

Read More

 नई दिल्ली । महाकुंभ की तैयारियों के लिए 2 वर्षों में 5000 करोड़ से अधिक खर्च करने वाले रेल मंत्रालय ने महाकुंभ के भक्तों के लिए 13 हजार से अधिक ट्रेने चलाने का निर्णय लिया है। रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रयागराज क्षेत्र में महाकुम्भ-2025 के लिए की जा रही तयारियों का रविवार को अवलोकन किया। केंद्रीय रेल मंत्री ने प्रयागराज में सबसे पहले झूंसी रेलवे स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों एवं महाकुंभ -2025 की तैयारियों का निरीक्षण किया। तत्पश्चात झूंसी स्टेशन के निकट गंगा नदी पर प्रयागराज -वाराणसी रेल मार्ग दोहरीकरण…

Read More