देवघर। सदर अस्पताल का लेबर रूम हमेशा सुर्खियों में बना रहता है क्योंकि वहां के जितने भी स्टाफ है सब वहां पर वर्षों से जमे हैं जबकि बाकी वार्ड में स्टाफ का ड्यूटी बदलते रहता है। सिर्फ लेबर रूम का ही स्टाफ को चेंज नहीं किया जाता है। इस सम्बन्ध में उच्च अधिकारी भी बताने में असमर्थकता जाहिर कर रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि लेबर रूम में अवैध वसूली परवान पर है जिससे मरीज,सहिया व दलालों के चक्कर में पड़ जाते हैं। वहीं लेबर रूम के बगल में ही एसएनसीयु वार्ड है, कभी भी वहां के बारे कोई शिकायत नहीं आता है। सदर अस्पताल में बहुत सारे वार्ड हैं कहीं से कोई शिकायत नहीं आता है,क्योंकि वहां के स्टाफ का हर एक सप्ताह में ड्यूटी चेंज किया जाता है। लेकिन सिर्फ लेबर रूम ही है जहां स्टाफ दो-तीन साल से फिक्स है पहले पूरे अस्पताल में एक दो महीने में चेंज होते रहता था, लेकिन कुछ सालों से लेबर रूम के स्टाफ को फिक्स कर दिया गया है। इसी कारण वहां के स्टाफ का भय खत्म हो गया है और अपनी मनमानी करते आ रही हैं और उच्च अधिकारी भी मुकदर्शक बने रहते हैं और मामले को गंभीरता से नहीं लेते हैं।
मालूम हो कि 07 दिसंबर को अस्पताल उपाधीक्षक ने प्रसव कक्ष इंचार्ज सहित 16 एएनएम के विरूद्व कारण बताओं नोटिस जारी किया है। अस्पताल उपाधीक्षक ने विभागीय स्पष्टीकरण का आदेश निकालते हुए उसका जवाब 24 घंटे के अंदर में सर्मपित करने का आदेश जारी किया है।उपाधीक्षक कार्यालय के पात्रांक 1850 दिनांक 07 दिसंबर 24 के आलोक में कहा गया है कि बार-बार मरीज के परीजनों द्वारा शिकायत मिल रही थी। इसके बाद अस्पताल उपाधीक्षक के निरीक्षण के बाद यह आदेश निकाला गया है। जिसमें कहा गया है कि प्रसव कक्ष में प्रसव कराने आए मरीजों को यहां ईलाज नहीं करके उसे बाहर भेज दिया जा रहा है। जिसकी सुचना कार्यालय को उपलब्ध नही कराई जा रही है। जिससे पता चला है कि अस्पताल में प्रसव कराने आए मरीजों का सही से उपचार नहीं होने के कारण वे लोग सदर अस्पताल के चक्कर लगा रहे दलालों के चक्कर में पड़कर बाहर चले जाते है जिससे सदर अस्पताल की छवि धुमिल हो रही है। इसलिए 24 घंटे के अंदर अपना स्पष्टीकरण समर्पित करे कि किसके कार्यकाल में कितने मरीज यहां से बाहर जा रहे है। इधर इस तरह के आदेश के बाद यहां ईलाज कराने आने वाले मरीजों के परिजनो को काफी सहुलियत होगी।




