खान एवं भूतत्व विभाग में तीन खनन पदाधिकारियों का तबादला
दुमका । पलामू के प्रभारी जिला खनन पदाधिकारी आनन्द कुमार को दुमका के प्रभारी जिला खनन पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है।इस सम्बन्ध में झारखंड सरकार के खान एवं भूतत्व विभाग द्वारा 30 अगस्त को अधिसूचना जारी कर दी गई है।आनन्द कुमार सहायक खनन पदाधिकारी हैं।वे अपने वेतनमान में जिला खनन पदाधिकारी पद का कार्य करेंगे।वर्तमान में दुमका के जिला खनन पदाधिकारी के प्रभार में नाजिश राणा हैं जो मूल रूप से सहायक निदेशक भूतत्व के पद पदस्थापित हैं।नव पदस्थापित पदाधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर प्रभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।
प्रभारी सहायक खनन पदाधिकारी गढ़वा को प्रभारी जिला खनन पदाधिकारी कोडरमा के पद पर तबादला किया गया है।उप निदेशक खान कार्यालय पलामू में तैनात खान निरीक्षक सुनील कुमार को स्थानांतरित कर प्रभारी जिला खनन पदाधिकारी पलामू के पद पर पदस्थापित किया गया है।


