कोलकाता । पश्चित बंगाल के ट्रेनी डॉक्टर से रेप व हत्या मामले की चर्चाओं के बीच दो वेब सीरीज चर्चाओं में आ गई हैं, जिसमें रेप और हत्या से जुड़े कई सीन्स देखने को मिलने वाले हैं। कोलकाता रेप और हत्या मामले के बीच दिल्ली क्राइम और इंडियन प्रिटेंडर वेब सीरीज लोगों में चर्चा बन गई है। क्राइम ड्रामा वेब सीरीज दिल्ली क्राइम लोगों को इतनी पसंद आई थी कि इसके दो सीजन आ चुके हैं।
रिची मेहता की निर्देशित इस सीरीज में सच्ची घटना को बहुत ही अच्छे ढंग से पेश किया है। इस सीरीज में शेफाली शाह, रसिका दुग्गल, आदिल हुसैन और राजेश तैलंग लीड रोल निभा रहे हैं। इस सीरीज में दिल्ली गैंग रेप की घटनाओं को दिखाया गया है। इस सीरीज में दरिंदगी के वो मंजर देखने को मिले, जिन्हें देख रूह कांप जाएगी। ये एक मोस्ट पॉपुलर डॉक्यूमेंट्री सीरीज है जो कोलकाता रेप और हत्या मामले के बाद एक बार फिर से चर्चा में आ गई है।
ये भारत कालीचरण यादव की कहानी पर बेस्ड है जो महाराष्ट्र के नागपुर में घटी थी। इस सीरीज में कस्तूरबा नगर, नागपुर में रहने वाली 40 से ज्यादा महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया गया था। वहीं 13 अगस्त 2004 को कस्तूरबा नगर की 200 महिलाओं ने नागपुर की जिला अदालत में अक्कू यादव की हत्या भी कर दी थी। ओटीटी प्लेटफार्म पर इन वेब सीरीज को फिर से प्रमुखता के साथ स्ट्रीम किया जा रहा है और आश्चर्यजनक बात यह है कि दर्शक इन सीरीज को एक बार फिर प्रमुखता से देख रहा है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


