कुंडहित (जामताड़ा) । गुरुवार की रात कुंडहित मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में काली पूजा व दिपावली हर्षोल्लास व धुमधाम और शांतिपुर्ण बतावरण में मनाया गया। प्रखंड के गड़शिमुला काली मंदिर के अलावे पालाजोड़ी, कुंडहित, हरियालमाटी, बनकाटी, प्रसादपुर, खाजुरी, बागडेहरी, अंबा, नगरी, ईनायतपुर सहित दर्जनो गांवो के मंदिर में प्रतिमा स्थापित कर पुरे विधि विधान के साथ मॉ काली की पुजा अर्चना किया गया। काली पुजा को लेकर गुरुवार की रात को प्रखंड के गड़शिमुला, पालाजोड़ी, खाजुरी, हरियालमाटि, ईनातपुर, नगरी, अम्बा, बागडेहरी आदि काली मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तो द्वारा बकरा बलि देकर देवी की पुजा अराधना किया गया। काली पूजा को लेकर क्षेत्र मेें विशेष चहल पहल देखा गया। वही काली पूजा पर खजुरी में तीन दिवसीय भव्य मेला का आयोजन।वही दिपावली में चारों और रंगीन लाइट से जगमगा उठा।



