गोड्डा :: प्रख्यात लोक गायिका शारदा सिंहा की स्मति में अधिवक्ता संघ भवन में अधिवक्ता सर्वजीत झा की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन किया गया। जबकि कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता दिलीप कुमार तिवारी ने किया। वक्ताओं ने लोक गायकी को नया आयाम देने वाली शारदा सिंहा के लोक एवं आंचलिक गीतों को अपनी सुमधुर वाणी से वैश्विक स्तर तक पहुंचाने वली गायिका के रूप में याद किया। वास्तव में छठ गीतों के पारंपरिक स्वरुप को बरकरार रखकर उसकी मिठास वैश्विक स्तर तक पहुंचाने वाली लोक गायिका शारदा सिंहा को छठ मइया के छठ के पावन पर्व के अवसर ही अपनी ममतामयी छांव में सदा के लिए आश्रय दे दिया। अंत में प्रख्यात गायिका की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर मृतात्मा की शांति को लेकर ईश्वर से प्रार्थना की गई एवं शोक संतप्त स्वजनों के प्रति संवेदना प्रगट की गई। इस दौरान अधिवक्ता सर्वजीत झा, सुधेन्दु शेखर झा, विनय ठाकुर, नंदन ठाकुर, मनोज मिश्रा, सतीश पूर्वे, राजेन्द्र झा, विभाषकांत झा, अबूल कलाम आजाद, प्रकाश चंद्र चौधरी, महेश यादव, रमेश कुमार आदि मौजूद थे।



