गोड्डा :: राज्य सरकार द्वारा सूबे के अधिवक्ताओं को 15000 रूपये पेंशन सहित पांच लाख रूपये का बीमा व मेडिकल सुविधा देने की घोषणा पर जिला अधिवक्ता संघ की ओर से खुशी का इजहार किया गया। इस दौरान स्थानीय कारगिल चौक पर अधिवक्ताओं ने रंग- गुलाल उड़ाये व पटोखे छोड़े । जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार झा एवं सचिव योगेश चंद्र झा ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने वकीलों की पुरानी मांगों को पूरा करके जिंदगी में बहार ला दिया है। अब अधिवक्ताओं को बुढ़ापे का सहारा भी मिल गया है। इससे अधिवक्ताओं मेंं खुशी व्याप्त है। इस अवसर पर कुंदन ठाकुर, क्रांतिधर सहाय, अरविंद कुमार मिश्र, भवेश कांत झा, सुधीर पाठक, दिवाकर प्रसाद यादव,अजीत कुमार वर्मा, अंबोद कुमार ठाकुर, प्रमोद कुमार पंडित, विनय कुमार ठाकुर, धर्मेन्द्र नारायण सहित दर्जनों अधिवक्ता शामिल थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


