हंसडीहा थाना के सामने से खुलेआम गुजरता बालू लोड ट्रैक्टर
सरैयाहाट। हंसडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न नदियों से बालू के अवैध खनन और परिवहन पर नकेल कसने में स्थानीय प्रशासन पूरी तरह से विफल साबित हो रही हैं। आलम यह है की स्थानीय नदियों से बालू का उठाव कर ट्रैक्टर चालक हंसडीहा थाना के सामने से खुलेआम ऐसे गुजरते हैं जैसे यहां सबकुछ मैनेज हैं। शायद हंसडीहा थाना क्षेत्र जिले का एकमात्र ऐसा क्षेत्र है जहां पुलिस पदाधिकारियों के सामने बालू का अवैध कारोबार फलफूल रहा है और पदाधिकारी अपनी खामियों को छिपाने के लिए बीच बीच में किसी एक पर कार्यवाही कर दिखावा करती नजर आती हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि यहां सब कुछ सांठ गांठ से संचालित किया जा रहा है तभी तो रात तो रात दिन के उजाले में जब थाना के सामने से अवैध बालू लोड ट्रैक्टर गुजरता हुआ दिखाई देता है। इतना ही नहीं थाना क्षेत्र में बालू की डंपिंग कर ट्रकों के माध्यम से बिहार भी भेजा जा रहा है। नाम नहीं छापने की शर्त पर एक ट्रैक्टर चालक ने बताया की बताया की वे पांच सौ रुपए की दिहाड़ी पर मजदूरी करते हैं उसके मालिक ने उसे बताया है कि थाना पुलिस सब मैनेज हैं कहीं कोई दिक्कत नहीं होगा।
————————
अब तो हंसडीहा थाना से अवैध बालू के साथ पकड़ाए ट्रैक्टर को कार्यवाही बिना छोड़ दिया जा रहा।

हंसडीहा में अवैध बालू के कारोबारियों की पहुंच कितनी है इस बात से पता चलता है की यहां बालू के साथ पकड़ाए ट्रैक्टर को पुलिस बिना किसी कार्यवाही के थाना से छोड़ देती हैं। पिछले महीने छह अक्टूबर की रात हंसडीहा पुलिस ने बालू लोड ट्रैक्टर को नदी से पकड़ थाना लाई थी, लेकिन कार्यवाही तो दूर सुबह होने से पहले ट्रैक्टर को रातों रात थाना से छोड़ दिया गया। वहीं चोबीस अक्तूबर को भी हंसडीहा थाना में एक बालू लोड ट्रैक्टर को लाया गया था लेकिन उस पर क्या कार्रवाई हुई यह पुलिस ने बताया तक नहीं और अगले दिन उसे भी छोड़ दिया गया। जब थाना में लाकर अवैध बालू लोड ट्रैक्टर को छोड़ दिया जा रहा है तो बालू माफियाओं का मनोबल बढ़ेगा ही।



