गोड्डा : बीते दिनों नगर परिषद के कर्मी महीरूद्दीन के घर हुए चोरी मामले का नगर थाना की पुलिस ने उद्भेदन किया। पुलिस ने चोरी के समान को बरामद कर लिया, साथ ही चोरी के आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले शहर के जोड़ा पोखर के समीप नगर परिषद के अकाउंटेंट महीरूद्दीन के घर में चोरी की वारदात हुई थी। उस दिन नगर परिषद कर्मी वोट देने के लिए अपने घर गये थे। घर लौटने के बाद जब देखा तो घर में रखा सामान गायब था। चोरों ने घर से लैपटॉप, मोबाइल आदि की चोरी कर ली थी। चोर का पता सीसीटीवी से लगाया गया। पुलिस को सूचना दिये जाने के बाद पुलिस ने चोरी के सामान के साथ आरोपी को पकड़ लिया। वहीं पकड़े गये आरोपी का नाम आकिब अंसारी बताया गया, जो असनबनी मुहल्ले का रहने वाला है। वहीं कानूनी प्रक्रिया के पश्चात आरोपी को जेल भेज दिया, इस बात की पुष्टि नगर थाना प्रभारी दिनेश महली ने की।



