संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर कुल 44 प्रत्याशियों के नाम नामांकन के लिए वैध पाए गए थे। नाम वापसी के तिथि पर इनमें से चार प्रत्याशियों ने अपना नाम चुनाव मैदान से वापस ले लिया है। 04- लिट्टीपाड़ा से जयनारायण मालतो( लोकहित अधिकार पार्टी) 05-पाकुड़ से मनोज रजवार (निर्दलीय पार्टी ) आमीर हेमजा (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ) एवं अतीक अंसल (निर्दलीय प्रत्याशी) ने नामांकन वापस लिया है। 06- महेशपुर विधानसभा क्षेत्र से किसी भी प्रत्याशी के अब तक नाम वापसी के लिए आवेदन नहीं किया है। इस प्रकार से अब विधानसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाव मैदान में 40 प्रत्याशी शेष रह गए हैं। सभी ने अपनी तैयारी जोर-शोर से प्रारंभ कर दी है।


