गोड्डा : पोड़ैयाहाट विधानसभा क्षेत्र से 06 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। जिसमें इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार प्रदीप यादव, भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार देवेंद्र नाथ सिंह, निर्दलीय उम्मीदवार ठाकुर विक्रम सिंह, निर्दलीय उम्मीदवार मुकेश टुडू, बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार संजय यादव एवं लोकहित अधिकार पार्टी के उम्मीदवार जयप्रकाश दास ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
गोड्डा से 09 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
वहीं गोड्डा विधानसभा क्षेत्र से 09 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दर्ज किया एवं 03 प्रत्याशियों ने पर्चे खरीदे। जिसमें राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) पार्टी के उम्मीदवार संजय प्रसाद यादव, निर्दलीय उम्मीदवार प्रीतम सिंह, एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) पार्टी के उम्मीदवार राजू कुमार, समता पार्टी के उम्मीदवार नूर हसन, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के उम्मीदवार रंजीत कुमार, पीपुल्स पार्टी ऑफ़ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के उम्मीदवार बलराम पासवान, निर्दलीय उम्मीदवार हेमकांत ठाकुर, निर्दलीय उम्मीदवार प्रखर कुमार, निर्दलीय उम्मीदवार अरविंद रामदास ने अपना नामांकन दर्ज किया वहीं तीन उम्मीदवारों में निर्दलीय उम्मीदवार श्याम सुंदर मिर्धा, निर्दलीय उम्मीदवार मोहम्मद शाहिद रजा, निर्दलीय उम्मीदवार रजनीश भारती ने पर्चा खरीदा।
महागामा से 04 उम्मीदवारों ने किया नामांकन
वहीं महागामा विधानसभा क्षेत्र से 04 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन किया एवं 04 उम्मीदवारों ने फार्म खरीदा जिसमें भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अशोक कुमार, निर्दलीय उम्मीदवार कृष्ण मोहन चौबे, निर्दलीय उम्मीदवार मोहम्मद हारुन रशिद एवं ऑल इंडिया मजलिस -ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के उम्मीदवार मोहम्मद कामरान खान ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। वहीं चार उम्मीदवार में निर्दलीय उम्मीदवार मोहम्मद खुर्शीद आलम एवं विश्व शक्ति पार्टी के उम्मीदवार मोहम्मद तौकीर उसमानी, निर्दलीय उम्मीदवार शंभू ठाकुर एवं निर्दलीय उम्मीदवार पवन कुमार तुरी ने पर्चा खरीदा।



