सावधानीपूर्वक हर पहलुओं पर पुलिस कर रही है छानबीन
पति ने गांव के ही साहेब सोरेन पर लगाया पत्नी की हत्या का आरोप
सरैयाहाट/दुमका । हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट स्थित एक मिट्टी के मकान से शुक्रवार को पुलिस ने गली सड़ी अवस्था में एक आदिवासी महिला का शव बरामद किया है। महिला की पहचान सरैयाहाट थाना क्षेत्र के खैरीबनी गांव निवासी धनी हांसदा(22) पति मंत्री सोरेन के रूप में हुई हैं। शव के पूरी तरह से गल सड़ जाने की वजह से कपड़े और आधार कार्ड से उसकी पहचान किया गया। संभावना जताई जा रही है की आठ दस दिन पूर्व महिला की हत्या की गई है। घटना की जानकारी लोगो को तब हुई जब एक चरवाहे को घटनास्थल पर बदबू का अहसास हुआ तब उसने इसकी जानकारी गांव वालों को दी। ग्रामीणों ने जैसे ही शव को देखा तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद हंसडीहा थाना के एसआई मनीष कुमार एवम् एएसआई बिनोद सिंह मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया। घटनास्थल पर पहुंचे मृतिका के पति मंत्री सोरेन ने बताया की उसकी पत्नी छह सितंबर से ही लापता थी। उसने कहा की छह सितंबर को वह अपनी पत्नी के साथ दुमका कोर्ट गया था। दुमका कोर्ट में ज्यादा विलंब होने की वजह से उसने अपनी पत्नी को छोटे बच्चे की देखभाल के लिए वापस घर भेज दिया। देर शाम जब वह घर आया तो उसे पता चला की उसकी पत्नी घर नहीं पहुंची है। मृतिका के पति ने गांव के ही साहेब सोरेन पर पत्नी की हत्या का आरोप लगाते हुए कहा की उसकी पत्नी का उक्त युवक के साथ प्रेम संबंध चल रहा था और उसी ने रास्ते से हटाने को लेकर उसकी हत्या की है।
———————————————-
कथित प्रेमी ने हत्या के डर से खुद खाया जहर
मृतिका के जिस कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप लगा है उसने बीते दस सितंबर को जहर खाकर जान देने का प्रयास किया था। कुरमाहाट के ग्रामीणों ने बताया की दस सितंबर को उपरोक्त युवक ने जहर खाया था और कुरमाहाट में ही मदहोश पड़ा था। जिसके बाद एंबुलेंस से उसे अस्पताल ले जाया गया था। कयास लगाया जा रहा है की युवक ने पहले महिला की हत्या की उसके बाद डर से खुद जान देने का प्रयास किया होगा लेकिन वह बच गया।
——————————————-
महिला का पति और हत्यारोपी खा चुके हैं जेल की हवा
मृतिका का पति और आरोपी दोनों हत्या के एक मामलें में जेल जा चुका है। सरैयाहाट पुलिस ने एक महिला की हत्या के मामलें में वर्ष 2022 में दोनों को जेल भेजा था। दोनों छह माह पूर्व जमानत पर बाहर आया था। बताया जाता है की छह सितंबर को दोनों उसी केस के सिलसिले में दुमका कोर्ट गया था।
————————————————
क्या कहते हैं थाना प्रभारी
हंसडीहा थाना प्रभारी प्रकाश सिंह ने हत्या के मामले पर बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत होता है। पुलिस एक एक बिंदु पर अनुसंधान कर रही हैं। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बहुत ही जल्द इस मामलें का उद्भेदन कर दिया जायेगा।