भाजपा के सदस्यता अभियान में उमड़ी भीड़, झामुमो के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष हुए शामिल

संताल एक्सप्रेस संवाददाता
बरहेट-साहिबगंज जिले के बरहेट प्रखंड के झबरी मोड़ में बुधवार को भाजपा की ओर से आयोजित सदस्यता कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण जुटे. कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, लिट्टीपाड़ा के पूर्व विधायक दिनेश विलियम मरांडी, बोरियो के पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रम, राजमहल के पूर्व विधायक अनंत ओझा तथा भाजपा जिला अध्यक्ष गौतम यादव उपस्थित रहे.कार्यक्रम के दौरान झामुमो के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राजाराम मरांडी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की.उनके पार्टी में शामिल होने को स्थानीय स्तर पर भाजपा के संगठन विस्तार के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इसके अलावे अन्य लोगों ने भी पार्टी की सदस्यता ली.सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार की नीतियों और विकास कार्यों पर सवाल उठाए.बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा में विफल रहने तथा इनके दोहन को लेकर आरोप लगाएं.उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गांव-गांव तक संगठन को मजबूत बनाने और जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की अपील की.अन्य वक्ताओं ने बरहेट विधानसभा क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं, स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली और विधि-व्यवस्था की स्थिति पर नाराजगी जताई.कार्यक्रम की जिम्मेदारी भोगनाडीह मंडल अध्यक्ष सन्नी मरांडी, बरहेट मंडल अध्यक्ष मनीष भारती और सिदो-कान्हू वंशज मंडल मुर्मू सहित स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने संभाली. मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक एवं ग्रामीण उपस्थित थे.



