पीजे.2.1 की दस्तक से दुनिया के कई देश चिंतित
नई दिल्ली । ठंड के मौसम की शुरुआत के साथ ही कोरोना वायरस के एक नए और चिंताजनक वेरिएंट पीजे.2.1 ने दुनिया भर के देशों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। दुनिया के कई देश इस नए वेरियंट को लेकर काफी चिंतित है। भारत ने भी ऐतिहात के तौर पर कई कदम उठाए गए है। बताया जा रहा है कि भारत इस नए कोरोना पर नजर रखे हुए है। जेसे ही खतरे की संभावना रहेगी भारत तत्तकाल कदम उठाएगा। इस बीच, सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या यह नया वेरिएंट भारत पहुंच चुका है, लेकिन फिलहाल देश में इसकी मौजूदगी की पुष्टि करने वाले कोई भी ठोस सबूत सामने नहीं आए हैं। भारत में इनास्कोच (जीनोमिक्स कंसोर्टियम) जैसी संस्थाएं जीनोम सीक्वेंसिंग के जरिए कोरोना वायरस के अलग-अलग स्ट्रेन में होने वाले बदलावों पर लगातार पैनी नजर रखे हुए हैं ताकि नए वेरिएंट के प्रसार का समय रहते पता लगाया जा सके।
इस नए स्ट्रेन की पहचान सबसे पहले मई 2026 में कनाडा के ओंटारियो प्रांत में हुई थी और अब यह उत्तरी अमेरिका, यूरोप, एशिया तथा ओशिनिया के कई हिस्सों में फैल चुका है। कनाडा के अलावा सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इजरायल, फ्रांस और स्पेन जैसे देशों में इसके स्थानीय स्तर पर फैलने के संकेत मिले हैं। शुरुआती रिसर्च के अनुसार, इस नए वेरिएंट के स्पाइक प्रोटीन में कई आनुवंशिक बदलाव देखे गए हैं, जिससे इसकी मानव कोशिकाओं में प्रवेश करने की क्षमता बढ़ सकती है, हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह पिछले स्ट्रेन के मुकाबले ज्यादा खतरनाक है या नहीं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक, इस नए वेरिएंट के लक्षण भी आम सर्दी-जुकाम और इन्फ्लूएंजा (फ्लू) जैसे ही हैं, जिसमें बुखार, ठंड लगना, गले में खराश, खांसी, सिरदर्द और थकान शामिल हैं। राहत की बात यह है कि शोधकर्ताओं ने संकेत दिया है कि पीजे.2.1 में इम्युनिटी को बहुत ज्यादा चकमा देने की क्षमता नहीं है और जिन लोगों ने कोविड-वैक्सीन लगवाई है, उनके शरीर की एंटीबॉडीज इस नए वेरिएंट को बेअसर करने में पूरी तरह सक्षम पाई गई हैं, जो टीकाकरण के महत्व को रेखांकित करता है।




