दशकों से अद्भुत परंपरा को निभाते हुए रथ की रस्सी खीचते है नगरवासी

साहिबगंज – झारखंड राज्य कि साहिबगंज का प्रसिद्ध मां बम काली का विसर्जन जुलूस बुधवार को नगर के गुल्लीभट्ठा मुहल्ला स्थित बम काली मंदिर परिसर से विसर्जन के लिए गाजे-बाजे ,कानपुर की झांकी, गोरिल्ला, अस्त्र-शस्त्र के साथ निकली तो श्रद्धालुओं का हुजूम नजर आने लगा.मिली जानकारी के अनुसार बम काली प्रतिमा की विसर्जन यात्रा को
मंदिर से गंगा घाट तक पहुंचने में 12-14 घंटे से भी ज्यादा का वक्त लगता है.मां बम काली की प्रतिमा के विसर्जन को देखने के लिए साहिबगंज जिला मुख्यालय व ग्रामीण क्षेत्रों के अलावे पड़ोसी जिले के श्रद्धालु भी विसर्जन के दिन साहिबगंज पहुंचते हैं.
श्री श्री 108 बम काली की प्रतिमा विसर्जन यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर पांच मोड़ ,अलगड़ा चौक,यदु मोड़ बनिया पट्टी,दहला दुर्गा स्थान,भरतिया कॉलोनी चौक,गोपालपुल, महाजन पट्टी,चौक बाजार, गांधी चौक,स्वामी विवेकानंद चौक,नया सड़क,एलसी रोड, बादशाह चौक, पटेल चौक, स्टेशन चौक, कॉलेज रोड, चैती दुर्गा,पूर्वी रेलवे फाटक पहुंचकर वापस कॉलेज रोड कृष्णा नगर, बड़तल्ला होते हुए गंगा घाट पहुंची.जानकारी के अनुसार करीब पांच से छः किलोमीटर पहुंचते-पहुंचते 12 घंटे से ज्यादा का वक्त लग जाता है. इस दौरान सड़क के दोनों किनारों और घर की छतों पर हजारों श्रद्धालु विसर्जन शोभायात्रा के दर्शन को खड़े होते हैं. यह नजारा अद्भुत है. यह साहिबगंज की बम काली खास पहचान है. साहिबगंज की मां बम काली की भव्य प्रतिमा व एक किलोमीटर लम्बी विसर्जन यात्रा साहिबगंज ही नही बल्कि पड़ोसी जिलों के अलावे झारखंड राज्य में भी मशहूर है.
खास आकर्षण रहा बम काली की शोभा यात्रा में कानपुर की शिव तांडव की झांकी
साहिबगंज – साहिबगंज ही नही बल्कि संताल परगना में बम काली की विसर्जन शोभा यात्रा खास रहती है.करीब एक किलोमीटर लम्बी विसर्जन यात्रा जब नगर में निकलती है तो मानो शहर थम सी जाती है.प्रतिमा का दर्शन करने के लिए सड़क की दोनो ओर महिला, पुरुष व बच्चों की कतार लग जाता हैं.इस बार विसर्जन को खास बनाने के लिए पूजा समिति ने उत्तर प्रदेश के कानपुर से रजत एंड ग्रुप की झांकी मंगवाया था.झांकी में शिव तांडव, बाहुबली बजरंगी,शिव पार्वती का नृत्य,राधा कृष्ण का नृत्य व गोरिल्ला सहित अन्य झांकी नगरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना था.
मां बम काली की रथ को खींचने के लिए आतुर रहे नगर के लोग
साहिबगंज – मां बम काली की प्रतिमा वाले वाहन को पूजा समिति के द्वारा आकर्षक ढंग से सजाया गया था.मंदिर से बम काली की रथ को रस्सी से खींचकर महिला व पुरुष श्रद्धालु पुरे नगर का भ्रमण कराते हुए गंगा तट पहुंचें. यह परंपरा दशकों से चली आ रही है.बम काली की प्रतिमा का स्वागत,आरती व पूजन नगर के विभिन्न पूजा समिति के द्वारा की गई.साथ ही सेवा शिविर भी लोगों के द्वारा लगाकर विसर्जन यात्रा में शामिल लोगों की सेवा की.
कड़ी थी सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस पदाधिकारी सहित सैकड़ो पुलिस थे तैनात
साहिबगंज – बम काली की प्रतिमा विसर्जन यात्रा को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी व पुलिस जवानों को सुरक्षा के लिए संवेदनशील व अति संवेदनशील स्थान के अलावे चौक-चौराहों पर तैनाती की गई थी. वहीं टाइगर मोबाइल के जवान मोटरसाइकिल से सायरन बजाते हुए गली मोहल्ले में गस्त करते रहे. वही कई थाना की पुलिस गस्ती वाहन से पूरे नगर में गस्त करते दिखे.वही पुलिस प्रशासन के द्वारा ड्रोन व सादे लिवास में पुलिस कर्मियों के द्वारा हर गतिविधि की नजर रखी जा रही थी.



