धावाटांड़ गांव के समीप सड़क किनारे खड़ी थी बस, आगलगी में वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त

हंसडीहा। हंसडीहा थाना क्षेत्र के धावाटांड़ गांव के समीप सोमवार की सुबह पटाखे की चिंगारी से सड़क किनारे खड़ी एक बस में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी बस आग की चपेट में आ गई और जलकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के संबंध में बस मालिक रोहित कुमार यादव ने बताया कि सोमवार की सुबह ग्रामीणों के माध्यम से उन्हें सूचना मिली कि धावाटांड़ गांव के समीप सड़क किनारे खड़ी उनकी बस में आग लग गई है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे, जहां बस धू-धूकर जल चुकी थी। उन्होंने बताया कि उनकी आईसर कंपनी की बस, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच 04 एए 3542 है, आग में पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। बस मालिक के अनुसार, पटाखे की चिंगारी से आग लगने की आशंका है। इस घटना में बस को भारी नुकसान हुआ है।



