मुम्बई । टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम मुम्बई इंडियंस आईपीएल की सबसे मूल्यवान टीम बनी है। हाल ही में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार मुंबई इंडियंस 2.1 अरब अमेरिकी डॉलर (लगभग 17,535 करोड़ रुपये) के शानदार मूल्यांकन के साथ ही आईपीएल की सबसे मूल्यवान फ्रैंचाइजी बनी है। इस उपलब्धि के साथ ही मुंबई इंडियंस आईपीएल इतिहास में 2 अरब डॉलर से अधिक तक पहुंचने वाली एकमात्र टीम बनाती है। रिलायंस इंडस्ट्रीज द्वारा वर्ष 2008 में खरीदी गई मुंबई इंडियंस ने अपनी स्थापना के बाद से ही लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है। टीम ने पांच बार आईपीएल खिताब जीता है, जिसने भी उसकी कीमत बढ़ी है।
वहीं दूसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) है, जिसकी कुल कीमत 1.85 अरब अमेरिकी डॉलर (लगभग 15,447 करोड़ रुपये) आंकी गई है। पिछले कुछ सत्रों में मैदान पर शानदार प्रदर्शन से वह और मजबूत है। वित्तीय रूप से बेहद मजबूत स्थिति में पहुंची है। वहीं पांच बार की आईपीएल विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) 1.75 अरब अमेरिकी डॉलर (लगभग 14,612 करोड़ रुपये) के मूल्यांकन के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं।
शीर्ष पांच की दौड़ में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) चौथे स्थान पर कायम है, जिसकी कुल कीमत 1.73 अरब अमेरिकी डॉलर (लगभग 14,445 करोड़ रुपये) दर्ज की गई है। वहीं तीन बार की विजेता केकेआर भी आईपीएल की सबसे सफल और लोकप्रिय फ्रैंचाइजियों में से एक है। पांचवें स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम है, उसकी कीमत 1.70 अरब अमेरिकी डॉलर (लगभग 14,195 करोड़ रुपये) आंकी गई है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


