पलामू । पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के डगरा पिकेट में तैनात जैप 8 के सूबेदार जवान बुचुन पाल ने शनिवार सुबह अपनी सर्विस हथियार से खुद को गोली मार ली। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर पिकेट में तैनात अन्य जवान मौके पर पहुंचे, जहां जवान मृत मिला।
घटना की सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने पिकेट में तैनात अन्य जवानों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली। सूबेदार जवान द्वारा आत्मघाती कदम उठाने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


