देवघर संताल एक्सप्रेस:-युवा सदन संस्था द्वारा “झारखंड युवा सदन- 4.O” को लेकर देवघर जिला अंतर्गत देवघर नगर में डॉ. अंबेडकर पुस्तकालय में युवा सदन कैंपस इनिशिएटिव के प्रमुख नसीम हुसैन के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित की गई। वहीं विद्यार्थियों के बीच युवा सदन में भाग लेने हेतु जानकारी दी गई। वही युवा सदन कैंपस इनिशिएटिव के प्रमुख नसीम हुसैन ने छात्र-छात्राओं को संबोधन किया और युवा सदन के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि झारखंड युवा सदन 4.0 का का आयोजन 27, 28 और 29 सितंबर को राँची में आयोजित की जा रही है। जिसमें सभी छात्राएं पंजीकरण कर भाग ले सकते हैं, पंजीकरण के लिए www.yuvasadan.org.in पर पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 सितंबर तक है। वहीं उन्होंने कहा कि युवा शक्ति भारत में बदलाव ला सकते हैं। युवा सशक्त होकर देश को नई ऊंचाई तक पहुंचा सकते हैं। युवा बदलाव का आधार हो सकता है, युवा देश का नवनिर्माण का विचारक हो सकता है, युवा नायक हो सकता है,तो युवा विधायक क्यों नहीं हो सकता? देशभर में सबसे अधिक आबादी युवाओं की है, जबकि राजनीति में युवाओं को बहुत कम देखा जाता है। इसलिए युवा सदन युवाओं को स्वर्ण अवसर दे रही है, ताकि युवा राजनीत में आगे आ सके। युवा नेतृत्व आगे बढ़े और देश का कल्याण हो सके। क्योंकि कहते हैं जब-जब युवा बोला है, राज सिंहासन डोला है। वहीं मुख्य रूप से उपस्थित अंबेडकर पुस्तकालय के कार्यकारी अध्यक्ष महेश प्रसाद लंकेश ने सभी छात्र- छात्राओं को संबोधित किया एवं सभी छात्राओं को युवा सदन में प्रतिभागी बनने के लिए पंजीकरण करने को कहा।मौके पर उपस्थित धीरज तिवारी, राजनंद कुमार , नूनू खान, मोनू कुमार, जाहिद खान, सूरज कुमार, आज़म, रहमान, गुलशन , आनंद, जमील, अर्पित, सालिक, इकलाख, मिहिर, अंकित, शुभम,अंचल, सरफराज,अमीर आदि सैकड़ों छात्र उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


