सरैयाहाट। थाना क्षेत्र के मोखापर गाँव में घर के दरवाजे पर खड़ी बोलेरो पिकअप चोरी करते एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि उसका दो अन्य साथी हवाई फायरिंग करते हुए मौक़े से फरार हो गया। पुलिस ने पकड़ाये चोर सौरभ दास ग्राम तालझरनी थाना हँसडीहा को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामलें को लेकर मोखापर गाँव निवासी अशोक मड़ेया ने थाना में मामला दर्ज कराया है। अपने दिये आवेदन में उसने बताया है की रात्रि करीब दो बजे वह घर में सोया था, इसी दौरान कुछ आवाज़ सुन वह बाहर आया तो देखा तीन व्यक्ति उसके बोलेरो पिकअप का गेट खोलने का प्रयास कर रहें है। जिसके बाद वह हल्ला करते हुए वाहन की तरफ दौरा तो दो व्यक्ति हवाई फायरिंग करते हुए अपाची बाईक से भाग निकले जबकि तीसरे को ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया। घटना को लेकर पुलिस ने बीएनएस और आर्म्स एक्ट तहत मामला दर्ज किया है। घटना के बाद मौक़े पर पहुँची पुलिस ने एक गोली का खोका, एक जंग लगा हुआ रेंच, एक चाकू और एक मोटरसाईकिल का पलक बरामद किया है।
—————-
हँसडीहा थाना क्षेत्र के रहने वाले तीन युवक किसी घटना को अंजाम देने के लिए सरैयाहाट के रास्ते देवघर के घोरमारा गये थे। लेकिन तीनों की योजना वहां सफल नहीं हुई। बोलेरो पिकअप चोरी के दौरान पकड़ाये व्यक्ति सौरभ दास ने वाहन चोरी की योजना को स्वीकार करते हुए पुलिस को बताया है की वह अपने साथी मिथलेश दास पिता सकून दास ग्राम पगवारा थाना हँसडीहा और चंदन यादव पिता बिजय यादव ग्राम हँसडीहा के साथ घोरमारा गया था। वापस लौटने के क्रम में सभी ने मिलकर उक्त वाहन की चोरी की योजना बनाई। उसने यह भी बताया की उसके साथी के पास हथियार था।
————–
फरार दो अन्य अपराधियों की पुलिस तलाश कर रही है। जल्द ही दोनों की गिरफ़्तारी हो जायेगी। क्षेत्र में किसी भी तरह ही घटना न हो इसके लिए पुलिस लगातार गस्ती कर रही है।
ताराचंद,
थाना प्रभारी सरैयाहाट


