आम नागरिकों के शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निवारण के लिए शुरू किया गया है जन शिकायत समाधान कार्यक्रम: डीआईजी संजीव कुमार
दुमका ब्यूरो
दुमका। संताल परगना के सभी जिलों में मंगलवार को जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के दौरान सभी स्थानों पर वरीय पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। उपरोक्त जानकारी पुलिस उप-महानिरीक्षक संताल परगना क्षेत्र दुमका संजीव कुमार ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में कहीं आगे उन्होंने कहा कि पूरे संताल परगना क्षेत्र के अंतर्गत दुमका जिले में कुल 16 जगहों पर 10 सितंबर को जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन 10:00 प्रातः से शुरू हो जाएगा । उक्त कार्यक्रम का लक्ष्य आम जनता द्वारा प्राप्त शिकायतों को त्वरित गति से निष्पादन करना है।
—————————————————
दुमका जिले में कहां-कहां होंगे कार्यक्रम
कार्यक्रम स्थल क्षेत्र नगर थाना के लिए कार्यक्रम स्थल इंडोर स्टेडियम है। जिसके अंतर्गत नगर थाना, मुफस्सिल थाना, दिग्घी ओपी, मसानजोर ओपी, गोपीकांदर थाना और कठीकुंड थाना की शिकायत ली जाएगी। मसलिया थाना के के अंतर्गत आने वाले कार्यक्रम स्थल दलाही पंचायत भवन में होगा, जिसमें मसलिया थाना और टोंगरा थाना का कार्यक्रम होना है। जरमुंडी थाना के अंतर्गत जरमुंडी डाक बंगला में जरमुंडी थाना, जामा थाना, तालझारी थाना, हंसडीहा थाना, रामगढ़ थाना और सरैयाहाट थाना से जुड़े लोगों की शिकायतें ली जाएगी। शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र और रानीश्वर थाना क्षेत्र के लोगों के लिए शिकायत केंद्र मध्य विद्यालय राजबांध, शिकारीपाड़ा में बनाया गया है। जन शिकायत कार्यक्रम के दौरान ऑनलाइन शिकायत को लेकर जन शिकायत समाधान कोषांग का व्हाट्सएप नंबर 9479 590235 ईमेल. sp-dumka@jhpolice.gov.in जारी किया गया है।
————————————————
जामताड़ा जिले में कहां-कहां होंगे कार्यक्रम
नाला थाना, कुंडहित थाना, फतेहपुर थाना, बिंदापाथर थाना, बागडेहरी थाना से जुड़े लोगों के लिए राजकृत प्लस टू विद्यालय नाला एवं नारायणपुर थाना और कर्माटांड़ थाना के लोगों के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पविया नारायणपुर मैं कार्यक्रम आयोजित होगा।व्हाट्सएप नंबर 94711945 ईमेल. sp-jamtara@jhpolice.gov.in जारी किया गया है।
———————————————-
देवघर जिले में कहां-कहां होंगे कार्यक्रम
नगर थाना, कुंडा थाना, देवीपुर थाना, रिखिया थाना और जसीडीह थाना के लोगों का शिकायत आर के मिशन स्कूल का ऑडिटोरियम देवघर में होना है। व्हाट्सएप नंबर 9798302116 ईमेल. Janshikayat-deoghar@jhpolice.gov.in जारी किया गया है।
——————————————
गोड्डा जिले में कहां-कहां होंगे कार्यक्रम
नगर थाना, मुफस्सिल थाना, मोतिया ओपी और महिला थाना का नगर भवन गोड्डा और महागामा हनवाड़ा लालमिटिया का विवाह भवन ऊर्जा नगर गोड्डा में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।व्हाट्सएप नंबर – 9262998682,ईमेल sp-godda@jhpolice.gov.in जारी किया गया है।
—————————————
पाकुड़ जिले में कहां-कहां होंगे कार्यक्रम
नगर थाना, मुफस्सिल थाना, माल पहाड़ी ओपी का हरिंग दंगा उच्च विद्यालय पाकुड़, अमड़ापाड़ा महेशपुर पाकुड़िया रद्दीपुर ओपी का सिमलपुर फुटबॉल मैदान महेशपुर, लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के हिरणपुर, सिम लॉन्ग ओपी का पंचायत भवन लिट्टीपाड़ा में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।व्हाट्सएप नंबर – 9262998612,ईमेल sp-pakur@jhpolice.gov.in जारी किया गया है।
साहेबगंज जिले में कहां-कहां होंगे कार्यक्रम
कोटल पोखर, बरहरवा, रांगा और बरहेट थाना का पतना ब्लॉक सेमिनार हॉल में और राजमहल तालझारी तीन पहाड़, राधा नगर का टाउन हॉल राजमहल एवं नगर थाना, मुफस्सिल थाना, जिरवाबाड़ी ओपी का टाउन हॉल साहिबगंज में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।व्हाट्सएप नंबर – 9740591082,ईमेल sp-sahebganj@jhpolice.gov.in जारी किया गया है।


