कुंडहित (जामताड़ा)। शनिवार को डांकबंगला मैदान में भाजपा के वरीष्ठ नेता माधव चन्द्र महतो ने प्रेसवार्ता करते हुए कहा की नाला विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य के तहत जो भी निर्माण कार्य किया जा रहा है वह गुणवत्ता विहीन है। कहा कि इस क्षेत्र के विधायक रबीन्द्र नाथ महतो काम करते है चार का लेकिन ढिंढोरा पिटते है चौदह का। कहने का मतलब यह है कि वे दो किमी सड़क बनाते हैं तो कहते फिरते है कि हमने नाला विधान सभा में सड़कोंं का जाल बिछा दिया। उन्होने कहा कि मोर का पंख सुंदर दिखाने से मोर का वर्णन नही होता है। मोर का पैर इतना काला कलोटा है की देखने के बाद उल्टी आ जाएगा।
कहा की पुर्वांचल को इन्होने विधवा बनाकर छोड़ दिया। इस क्षेत्र के स्कूल व्यवस्था, स्वास्थ्य, पेयजल ,एंव सड़क व्यवस्था काफी दयनीय है। कहा की तीन बुथो का गांव अम्बा में सड़क बदहाल है। कहा कि रामपूर से अम्बा सडक, खजूरी से मुड़ाबेडिया, चैधरीडीह से मुड़ाबेड़िया , कालिपाथर बिक्रमपुर,ऐसे दर्जनो सड़के है जो अहल्या के पाषाण उद्वार के लिए लालायित है। नाला के वर्तमान विधायक झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष है लेकिन उनके अपने विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क बदहाल है तो ऐसे व्यक्ति के योग्यता पर प्रश्न चिह्न उठता है। कहा कि चिकित्सक अस्पताल में नही रहता है वे अन्यत्र अपना क्लिनिक चलाते है। लेकिन सरकार किस आधार पर उन्हे बेतन देते है यह जांच का विषय है।
इस दौरान सत्यानंद झा बाठुल ने कहा है वर्तमान सरकार बेरोजगारो के साथ वादा खिलाफी कर रहे है। यूवाओ के उम्र पार होते जा रहा है लेकिन सरकार नोकरी देने में विफल है। उन्होने प्रेस काॅफे्रसं के माध्यम से मुख्यमंत्री को पूछतें हुए कहा की चूनाव के एक महीना पहले मईयां सम्मान योजना लाकर आप क्या दिखाना चाहते है। उन्होने कहा 40 विन्दुओ के घोषणा पत्र में 3 से 4 पर ही काम हुआ है 35 बिन्दुओ पर कोई काम नही हुआ है।
मौके पर माधवचन्द्र महतो के अलावे पूर्वमंत्री सत्यानंद झा बाटुल, गयाप्रसाद मंडल, बाबन नायक, प्रणव नायक, जगबंधु घोष, नदीया मंडल, बलराम धीवर, प्रवीर भारती, अरूप मंडल, रंजीत रवानी आदि उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


