संताल एक्सप्रेस संवाददाता
हिरणपुर (पाकुड़)।गणेशोत्सव को लेकर शनिवार को हिरणपुर बाजार सहित अन्य जगहों में काफी उत्सव का माहौल रहा। इसको लेकर सार्वजनिक गणेश पूजा समिति द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में सैकड़ो की संख्या में बालिकाओं ने भाग लिया। सार्वजनिक गणेश पूजा समिति के 24 वॉ गणेश पूजा को लेकर कलश यात्रा में शामिल होकर श्रद्धालुओ द्वारा नगर परिक्रमा किया गया। जहां ढाकढोल के साथ सभी श्रद्धालुओ द्वारा ध्वज थामे गणपति बप्पा मौर्या का उद्घोष किया गया। साथ मे यजमान उत्तम साहा भी सपत्नीक शामिल थे। इसके बाद पुजारी उज्ज्वल चक्रवर्ती के द्वारा यजमानों की उपस्थिति में मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा अर्चना की गई । वही प्रसाद का भी वितरण किया गया ।पूजा कमिटी के अध्यक्ष अजय यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि शाम को संकीर्तन की आयोजन होगी। वही आगामी आठ सितंबर की शाम बच्चो की मिनी सुपरस्टार , नो को बिहार के प्रसिद्ध भोजपुरी गायक शिवेस मिश्रा के द्वारा भक्ति जागरण कार्यक्रम की प्रस्तुति की जाएगी। इसके बाद 11 सितंबर को प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। वही हिरणपुर बाजार स्थित श्री श्री गणपति पूजा संघ द्वारा भी विधिपूर्वक भगवान गणेश की पूजा अर्चना की गई। जहाँ पुजारी तापस बनर्जी द्वारा पूजा अर्चना की गई। पूजा कमेटी के अध्यक्ष कामेश्वर दास ने बताया कि गणेशोत्सव पर आठ सितंबर से को साइकिल रेस व शंख प्रतियोगिता नो को क्वीज प्रतियोगिता दस को मिनी सुपर डांस इसी तरह 11 व 12 के साथ 13 को भक्ति जागरण के साथ गणेशोत्सव कार्यक्रम खत्म हो जाएगा 14 को प्रतिमा विसर्जन होगा।उधर तारापुर , धोवाडांगा आदि जगहों में स्थित पूजा मंडपो से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर दीपक साहा , कामेश्वर दास , अमित शर्मा, बिकास दास , राजकुमार भगत आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।


