योजनाओं के निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति दी गयी
जरमुंडी । जरमुंडी में 10 करोड़ 68 लाख 940 हजार रुपये की लागत से कुल चार पथों का सुदृढ़ीकरण, मजबूतीकरण निर्माण का कार्य किया जायेगा। जिसकी कुल लंबाई के 9.360 किलोमीटर है। जरमुंडी विधायक ने बताया है कि झारखंड राज्य ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा वर्ष 2024-25 में पथ परियोजनाओं के निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति दी गयी है। इन सड़कों के बन जाने से जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र के चमराबहियार, खैरबनी, बभनडीहा, बिहाजोरी, कुसमाहा समेत दर्जनों गांवों के करीब 25 हजार लोगों को सुविधाएं प्राप्त होगी। बता दें कि कटहारा पीडब्लुडी रोड से नवासार आरइओ रोड भाया शमलापुर पहरीडीह तक पथ निर्माण कार्य 4.510 किमी 480.305 लाख रुपये की लागत से निर्माण होगा। चमराबहियार खैरबनी से बभनडीहा तक पथ निर्माण कार्य 3.250 किमी 336.557 लाख रुपये की लागत से तथा बिहाजोरी से कुसमाहा तक पथ निर्माण कार्य 1.600 किमी 252.078 लाख रुपये की लागत निर्माण कार्य किया जाएगा।


