नई दिल्ली । 15 साल के उभरते हुए क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी अपनी बल्लेबाजी के कारण क्रिकेट जगह में एक अलग पहचान बनाने में सफल रहे हैं। यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनके प्रशंसक बन गये हैं। प्रधानमंत्री ने गुरुवार को एशियाई खेलों में पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात की थी। इस दौरान स्वर्ण पदक विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भी मौजूद थे। तब प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एशियाई खेलों में कुछ पदक विजेता खिलाड़ियों की उम्र 15 से 17 साल भी है। साथ ही कहा कि सभी खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से देश को गर्व करने का अवसर दिया है। एशियाई खेलों में भारतीय दल के सबसे कम उम्र के सदस्य वैभव थे, ऐसे में प्रधानमंत्री से मिली प्रशंसा पर वह बेहद खुश दिखे।
प्रधानमंत्री ने कहा, इस बार एशियाई खेलों में भारतीय क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ी ऐसे भी थे जिनकी उम्र 15-17 साल है. इतनी कम उम्र में इन खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से देश का गौरव बढ़ाने के साथ ही देशवासियों का दिल भी जीता है। यह सब सुनकर वैभव मुसकुराते दिखे। मोदी ने यह भी कहा कि कम उम्र में सफलता से भविष्य के लिए खिलाड़ी का हौंसला बढ़ता है। इसलिए बचपन से ही प्रतिभाओं की तलाश की जा रही है।


