देवघर संताल एक्सप्रेस:- 29 अगस्त राष्ट्रीय स्पोर्ट्स दिवस के दिन देवघर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ सुनील खवाड़े ने शारदा योगा एकेडमी के बच्चे जो की योगा में अपने प्रदर्शन का लोहा पूरे राष्ट्र स्तर पे मनवा रहे हैं.उनको प्रैक्टिस में हो रहे दिक्कत को देखते हुए 50000/रुपैया योगा मैट के लिए वादा किया था।आज स्थानीय इंडोर स्टेडियम में अध्यक्ष डॉ सुनील खवाड़े ने अपने वादे को पूरा करते हुए डीएसए सचिव आशीष झा,उपाध्यक्ष संजय मालवीय की मौजूदगी में 50000 रुपैया योगा संघ के सचिव बिप्लव विश्वास को दिया।इस मौके पे विभिन्न खेल संघ से कृष्ण कुमार बर्नवाल,आलोक कुमार,ज्ञान शाही,आलोक बोस,कनिष्का कश्यप,जिम्मी,चंदन कुमार,राजेश रंजन,रकीबुल ,दीपक कुमार मौजूद थे।ये जानकारी ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष नवीन शर्मा ने दिया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


