जामताड़ा : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दुबराज मंडल ने आदिवासी गांव में लोगों के बीच जन चौपाल का आयोजन कर विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा किया। पबिया मंडल अंतर्गत विभिन्न गांवों में जन चौपाल के माध्यम से जनसभा करके आदिवासियों के मूलभूत मुद्दों पर विशेष रूप से चर्चा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से दुबराज मंडल ने कहा कि आदिवासी समाज को छलने का काम आदिवासी समाज का हितेषी मानने वाले नेता और पार्टी के द्वारा किया जा रहा है। आदिवासियों के जमीन को अवैध तरीके से लूटने का प्रयास किया जा रहा है और जो भी सरकारी योजनाएं आ रही हैं उससे भी कहीं ना कहीं गरीब आदिवासियों को वंचित रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिस तरीके से जामताड़ा विधानसभा में आबुआ आवास का बंदरबांट हुआ है उससे सरकार की मानसिकता स्पष्ट रूप से झलकता है। केवल आदिवासी के मसीहा बनने का एक प्रपंच रचा जाता रहा है। मंडल ने आगे बात करते हुए बताया कि नारायणपुर क्षेत्र में एक डिग्री कॉलेज होना बहुत आवश्यक है ताकि वहां के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा मिल सके पर यह सरकार की मंशा केवल आदिवासी भाइयों को शिक्षा से वंचित रखने का है ताकि गरीब शोषित पीड़ित आदिवासी अपने हक और अधिकार के लिए आवाज ना उठा सकेंं। यह सरकार पूरी तरीके से आदिवासी समाज को अंधेरे में रखकर अपनी राजनीतिक रोटी सेकने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से आदिवासियों के हित का काम करते आई है और आगे भी करेगी। आदिवासी का मसीहा बनने वालों के मंसूबों पर हम विकास के माध्यम से पानी फेरने का काम करेंगे। इस मौके पर प्रबुद्ध ग्रामीण पुरुष व महिलाएं और भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


