गोड्डा : विधानसभा चुनाव को लेकर पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव द्वारा गुरुवार को युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। उक्त सम्मेलन में स्थानीय युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को राजनीति और सामाजिक सुधारों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना था। प्रदीप यादव ने अपने भाषण में कहा कि युवा देश का भविष्य है और उनके योगदान से ही क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। सम्मेलन में युवाओं को विभिन्न योजनाओं और सरकार की नीतियों के बारे में जानकारी दी गई, ताकि वे बेहतर तरीके से समाज की सेवा कर सकें। इस आयोजन में उन्होंने युवाओं से अपील किया की वे राजनीति में सक्रिय भागीदारी निभाएं और क्षेत्र की उन्नति के लिए मिलकर काम करें।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


